ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग : बाइक सवार दो शूटर्स ने चलाई गोलियां; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लॉरेंस गैंग से 2 बार मिल चुकी है धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई है। बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने रविवार सुबह 5 बजे 4 राउंड फायर किए। फायरिंग करने के बाद दोनों शूटर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। घटना के समय सलमान अपने घर में ही थे। बता दें कि, खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।

सलमान के घर के बाहर हवा में की गई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार (14 अप्रैल) सुबह करीब 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर्स बाइक से आए थे और हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।  मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है।

अपार्टमेंट की दीवार पर मिले गोली के निशान

घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के अपार्टमेंट की दीवार पर गोली के निशान भी मिले हैं। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

जून 2022 और मार्च 2023 में भी सलमान को मिली थी धमकी

बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान को बीते कई सालों से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनपर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है। ऐसे में एक्टर के घर के बाहर यूं फाइरिंग करने का मामला काफी गंभीर है।

मार्च 2023 : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

जून 2022 : सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा ही हाल सलमान का करने की बात लिखी हुई थी।

सलमान के साथ रहते हैं 11 जवान

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। जिसके तहत सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। उनकी गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं।

NIA ने कहा था कि, खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की धमकी दी थी। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, लॉरेंस ने उसका ही हवाला देते हुए एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें- Salman Khan Security: लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद एक्शन में मुंबई पुलिस, सलमान की बढ़ाई गई सिक्योरिटी

संबंधित खबरें...

Back to top button