Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान ने किया गंभीर बीमारियों का खुलासा, बोले- अब दोबारा कमाने की हिम्मत नहीं बची; इन दिक्कतों से जूझ रहे भाईजान

सलमान खान ने किया गंभीर बीमारियों का खुलासा, बोले- अब दोबारा कमाने की हिम्मत नहीं बची; इन दिक्कतों से जूझ रहे भाईजान

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जहां अपनी दमदार एक्टिंग और फिटनेस के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं अब उन्होंने अपनी सेहत को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में सलमान ने बताया कि वे कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद पूरी ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं।

कपिल शर्मा के शो में सलमान का छलका दर्द

21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन की शुरुआत सलमान खान के साथ हुई। शो में बातचीत के दौरान जब कपिल शर्मा ने शादी से जुड़ा सवाल किया, तो सलमान ने न केवल शादी को लेकर अपनी सोच साझा की, बल्कि पहली बार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी खुलकर बोले।

उन्होंने कहा- “59 साल की उम्र में हम रोज हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट चुकी हैं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया, ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन जैसी बीमारियों से जूझते हुए भी काम कर रहे हैं। अब अगर कोई हमारी आधी कमाई लेकर चला जाए, तो दोबारा कमाने की ताकत नहीं है।”

कौन-कौन सी बीमारियों से जूझ रहे हैं सलमान?

  1. ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया (Trigeminal Neuralgia)

यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जिसमें चेहरे की नसों में जबरदस्त दर्द होता है। इसे ‘सुसाइड डिजीज’ भी कहा जाता है। सलमान 2011 से इस बीमारी से ग्रसित हैं। इस दर्द ने कभी उन्हें आत्महत्या तक का विचार दे दिया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

  1. ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm)

यह दिमाग की किसी नस में गुब्बारे जैसी सूजन होती है, जो कभी भी फट सकती है और यह जानलेवा साबित हो सकता है। सलमान को इसकी जानकारी अमेरिका में ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के इलाज के दौरान मिली थी।

  1. एवी मालफॉर्मेशन (AV Malformation)

यह एक असामान्य स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क की धमनियां और नसें ठीक से नहीं जुड़ी होतीं, जिससे खून का बहाव और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो जाती है। यह भी एक गंभीर स्थिति है, फिर भी सलमान इसे झेलते हुए निरंतर शूटिंग कर रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं खुलासा

सलमान खान 2017 में भी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का जिक्र कर चुके हैं, जब वह अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के लिए दुबई में थे। तब उन्होंने बताया था कि ठंडी चीजें खाना भी उनके लिए एक चुनौती बन चुका है।

फैंस हुए भावुक

सलमान के इस खुलासे ने जहां उनके फैंस को चिंतित किया है, वहीं उनकी जुझारू प्रवृत्ति और लगातार काम करते रहने की जिद ने उन्हें और भी प्रेरणादायक बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सलमान के साहस और समर्पण की तारीफ कर रहे हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts