Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

EX गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान, उदास चेहरा देख फैंस बोले…

EX गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान, उदास चेहरा देख फैंस बोले…

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 9 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक बर्थडे पार्टी आयोजित की, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े कई दोस्तों के साथ सलमान खान भी पहुंचे। सलमान और संगीता के पुराने रिश्तों को देखते हुए यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, पार्टी में सलमान का गंभीर और गुस्से वाला लुक देखकर फैंस हैरान रह गए।

स्वैग भरी एंट्री ने खींचा सबका ध्यान

सलमान खान ने पार्टी में ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी और हमेशा की तरह उन्होंने अपने खास अंदाज में, हाथ जेब में डाले एंट्री ली। लेकिन इस दौरान उनका चेहरा बेहद सीरियस नजर आ रहा था। पैपराजी के सामने भी सलमान ने मुस्कराने से परहेज किया और बस हल्के से पोज देकर अंदर चले गए। एक वीडियो में देखा गया कि वह अपने गार्ड के कान में कुछ फुसफुसाते हुए बात कर रहे हैं।

फैंस ने जताई चिंता

वीडियो सामने आते ही फैंस की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान भाई हमेशा इतने गुस्से में क्यों रहते हैं? वहीं, एक अन्य ने सवाल किया, “हमेशा इतना रूखा व्यवहार क्यों? कुछ फैंस ने यह भी पूछा कि आखिर सलमान इन दिनों इतने चिंतित और अनमने क्यों दिखाई दे रहे हैं?

बच्चे से मिलते ही खिल उठे सलमान

हालांकि पार्टी के अंदर जाकर सलमान का मूड बदल गया। एक छोटे बच्चे से मुलाकात ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। सलमान ने न सिर्फ बच्चे के साथ खेला, बल्कि उसके परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस ने कहा कि असल सलमान यही हैं, बच्चों के लिए सॉफ्ट कॉर्नर वाले।

संगीता बिजलानी के साथ पुराना रिश्ता

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों ने 90 के दशक में एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। एक वक्त पर तो शादी की तैयारी भी हो चुकी थी, शादी के कार्ड तक छप चुके थे, लेकिन अंतिम समय पर यह रिश्ता टूट गया। संगीता ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया था कि शादी तय होने के बावजूद, कुछ कारणों से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts