PlayBreaking News

रील बनाने का जुनून पड़ा भारी!ट्रेन में चादर ओढ़कर नाचने वाले युवकों पर शिकायत दर्ज

गरीबरथ एक्सप्रेस में एक परिवार ने ट्रेन कोच को अपना रील स्टूडियो बना दिया। तेज म्यूजिक के साथ डांस और रिकॉर्डिंग की वजह से कई यात्री परेशान हो गए। परेशान यात्री ने 139 पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर RPF ने तुरंत कोच में हस्तक्षेप किया और मामला कंट्रोल में आया।
Follow on Google News
ट्रेन में चादर ओढ़कर नाचने वाले युवकों पर शिकायत दर्ज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आज के सोशल मीडिया के दौर में लोग हर जगह कंटेंट बनाने के लिए तैयार रहते हैं। सड़क हो, मेट्रो, या बाजार हर जगह कैमरा और रील का मजा चलता रहता है। लेकिन कभी-कभी यह मजा दूसरों के लिए परेशानी भी बन जाता है। ऐसा ही मामला हाल ही में गरीबरथ एक्सप्रेस में देखने को मिला।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार के कुछ लोग कोच के बीच में डांस कर रहे हैं और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। एक व्यक्ति तो रेलवे की चादर सिर पर ओढ़कर नाचता भी दिखाई देता है।

    यह भी पढ़ें: ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! बहस के बाद युवक ने महिला को जड़े थप्पड़ ही थप्पड़

    यात्रा का मजा बिगाड़ रहा परिवार

    गरीबरथ एक्सप्रेस बिलासपुर से लखनऊ जा रही थी। लंबे सफर में यात्रियों को शांति की उम्मीद थी, लेकिन एक पूरा परिवार इस शांति को भंग कर रहा था। उन्होंने ट्रेन के कोच को अपना पर्सनल स्टूडियो बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज म्यूजिक बज रहा था और परिवार डांस कर रहा था। आसपास बैठे यात्रियों की कोई परवाह नहीं थी। यात्रियों की शिकायतों के बावजूद परिवार ने रुकने का नाम नहीं लिया।

    परेशान यात्री ने किया वीडियो रिकॉर्ड

    एक यात्री, जो इस लंबे सफर में शांति चाहता था, काफी परेशान हो गया। उसने अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में दिखा कि कैसे परिवार ने ट्रेन में अपने लिए पूरा सेटअप तैयार कर रखा था।

    यह भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा फैसला: सिंधिया की पहल पर अशोकनगर और कोलारस में रुकेंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

    Uploaded media

    यात्री परेशान होकर आखिरकार 139 पर कॉल करके शिकायत कर दी। उन्होंने बताया कि लोग शांति से सफर करना चाहते थे, लेकिन परिवार को इसका कोई ध्यान ही नहीं था। शिकायत मिलने के बाद RPF ने तुरंत फुर्ती दिखाई और कोच में आ गए। तभी जाकर मामला कंट्रोल में आया और बाकी यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोगों को सिविक सेंस यानी शिष्टाचार की याद दिला रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    इस वीडियो को x और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया कि ट्रेन कोच को एक परिवार ने रील स्टूडियो में बदल दिया था। वीडियो देखते ही वायरल हो गया।

    हजारों लोगों ने इसे शेयर किया और अपनी प्रतिक्रिया दी। कमेंट सेक्शन में कई लोग परिवार की आलोचना कर रहे थे। उनका कहना था कि सार्वजनिक जगह पर इतनी शोर-शराबा करना दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन है।

    सार्वजनिक शांति और सिविक सेंस

    सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन की आदतें कहीं-कहीं हमारी जिम्मेदारी और दूसरों के अधिकारों की सीमा को भूल सकती हैं। यात्रियों को भी यह सोचने की जरूरत है कि सार्वजनिक जगह पर उनका व्यवहार दूसरों की यात्रा को प्रभावित न करे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts