Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Saiyaara : फिल्म को मिल रहा ढेर सारा प्यार, अहान पांडे-अनीत पड्डा की केमिस्ट्री के दीवाने हुए लोग

Saiyaara : फिल्म को मिल रहा ढेर सारा प्यार, अहान पांडे-अनीत पड्डा की केमिस्ट्री के दीवाने हुए लोग
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आशिकी 2 और एक विलेन जैसी यादगार सुपरहिट लव स्टोरी देने वाले मोहित सूरी इस बार एक नई प्रेम कहानी के साथ लौटे हैं। फिल्म में इश्क, जुनून, दर्द और तड़प की कहानी को दिखाया गया है। सैयारा पूरी तरह से एक रोमांटिक-लव स्टोरी है। फिल्म के गाने पहले से ही सुपरहिट हो चुके हैं, तो वहीं एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।

    अहान पांडे और अनीत पड्डा को किया पसंद

    डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा की परफॉर्मेंस को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। दोनों को सहज, स्टाइलिश और रीयल अभिनय के लिए अलग से तारीफ मिली है। सैयारा एक इमोशनल रोमांटिक फिल्म है जो सीधे दिल से जुड़ जाती है

    सैयारा को कैसा मिला X पर रिव्यू

    सैयारा देखकर लौटे अधिकांश लोग फिल्म से संतुष्ट नजर आ रहे हैं और फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस फिल्म ने मुझे रुलाया और मुझे प्यार और भरोसे पर फिर से यकीन करना सिखाया है। यह एक शानदार इमोशनल फिल्म है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सैयारा मूवी रिव्यू, यह एक फ्रेश रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो दिल को छू जाती है। 2 घंटा 18 मिनट की इस फिल्म का पहला हिस्सा, स्लो, इमोशनल और गानों से भरा है। वहीं इसका दूसरा हिस्सा बेहद दिलचस्प है। यह क्लासिक मोहित सूरी स्टाइल है। यह फिल्म खूब कमाई करने वाली है।

    सैयारा का म्यूजिक है शानदार

    सैयारा यशराज फिल्म्स के द्वारा बनाई एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी दो लवर्स की है जो अपने उथल-पुथल से रिश्ते को बनाए रखने के लिए स्ट्रगल करते कई फेज से गुजरते हैं। इसमें मोहित सूरी के क्लासिक एलिमेंट, इंटेंस लव, हार्टब्रेक और एक शानदार म्यूजिक भी शमिल है। फिल्म का म्यूजिक पहले ही फैंस के दिलों में उतर चुका है।

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts