Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, बढ़ाई गई सिक्योरिटी, एक्टर की सुरक्षा का जिम्मा रोनित रॉय की एजेंसी के हवाले

लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, बढ़ाई गई सिक्योरिटी, एक्टर की सुरक्षा का जिम्मा रोनित रॉय की एजेंसी के हवाले
एक्टर सैफ अली खान 5 दिनों बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। 21 जनवरी मंगलवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। 15 जनवरी रात ढाई बजे सैफ पर हमला हुआ था, जिसके बाद वो बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया। यहां 5 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले सैफ सोमवार को डिस्चार्ज होने वाले थे। लेकिन आज उन्हें अस्पताल से छोड़ा गया। 

मुस्कुराते हुए नजर आए सैफ 

सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में लगभग 15 मिनट लगे। इस दौरान वे सड़क पर मौजूद लोगों का मुस्कुराते हुए अभिवादन करते दिखे। घर पहुंचने पर उन्होंने खुद कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर प्रवेश किया। सैफ ने सफेद शर्ट, नीली जींस और काला चश्मा पहना हुआ था, जबकि उनकी पीठ पर पट्टी बंधी हुई नजर आई।

घर के बाहर की गई बैरिकेडिंग

सैफ के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बैरिकेडिंग भी की गई है। अब सैफ सतगुरु शरण अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे, जहां उन पर हमला हुआ था। उनका सामान पास ही फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है, जो उनका ऑफिस भी है।

रोनित रॉय की एजेंसी को सौंपा गया सैफ की सिक्योरिटी का जिम्मा  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने जानलेवा हमले के बाद अपनी सिक्योरिटी टीम बदल दी है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी संभालेगी। रोनित की फर्म पहले ही अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों को सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर चुकी है।
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts