भोपालमध्य प्रदेश

सागर : सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई बस, 6 लोग घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। नरयावली में बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, खुरई से जैन समाज के लोग शादी समारोह में शामिल होने निजी बस से पथरिया गए हुए थे। वहां से लौटते वक्त बस सुबह नरयावली में सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही नरयावली पुलिस और दो 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज खुरई सिविल अस्पताल में चल रहा है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button