व्यापार जगत

December Rule Change: ATM से पैसा निकालने से लेकर हीरो की गाड़ी खरीदने तक… आज से हुए ये बड़े बदलाव

साल 2022 के आखिरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। आज से ATM से कैश निकालने के साथ ही डिजिटल रुपए लॉन्च होने जैसे कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस महीने होने वाले 5 अहम बदलावों के बारे में, जिनका असर आप पर भी होगा।

ATM से कैश निकालने का तरीका बदला

आज से एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के तरीके में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एटीएम से कैश निकालते समय होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ATM से पैसे निकालने की प्रोसेस में बदलाव किया है। अब मशीन में कार्ड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा। जिसे आपको ATM की स्क्रीन पर दर्ज करना होगा। उसके बाद ही कैश निकलेगा।

हीरो की गाड़ियां हुईं महंगी

Hero Motocorp ने अपने टू-व्हीलर के दाम में 1,500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इससे हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो गई हैं। बता दें सभी मॉडल्स के दाम में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।

Train टाइम-टेबल में बदलाव

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। ठंड के मौसम में कोहरा बढ़ने की स्थिति में कई ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव किया जा सकता है। वहीं खराब स्थिति में ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला भी लिया जा सकता है।

रिटेल के लिए Digital Rupee

आज 1 दिसंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रिटेल के लिए डिजिटल रुपया (Digital Rupee) लॉन्च करने जा रहा है। फिलहाल यह डिजिटल करेंसी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर में लॉन्च होगी। उसके बाद नौ दूसरे शहरों में भी इसकी खरीद बिक्री की जा सकेगी। इससे भुगतान का तरीका बदल जाएगा। रिटेल डिजिटल करेंसी के लिए ये पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा। इस दौरान E-Rupee के डिस्ट्रीब्यूशन और इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया की टेस्टिंग की जाएगी।

केंद्रीय बैंक ने एक नवंबर को होलसेल ट्रांजैक्शन के लिए डिजिटल रुपए को लॉन्च किया था। इस डिजिटल करेंसी को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) नाम दिया गया है। आज से इसका रोलआउट देश के चुनिंदा लोकेशन पर किया जाएगा, जिसमें कस्टमर से लेकर मर्चेंट तक को शामिल किया जाएगा। यह एक लीगल टेंडर होगा यानी इसे कानूनी मुद्रा माना जाएगा। ई-रूपी को उसी मूल्य पर जारी किया जाएगा, जिस पर वर्तमान में करेंसी नोट और सिक्के जारी होते हैं।

ये भी पढ़ें: Share Market ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार 63 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

दिसंबर में 13 दिन Bank Holiday

दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होंगी। छुट्टी के दिनों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ग्राहक अपना काम निपटा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Digital Rupee : 1 दिसंबर को लॉन्च होगा रिटेल डिजिटल करंसी, RBI ने किया बड़ा ऐलान; ये फायदे मिलेंगे

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है। वहीं लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश में तेल के दाम पिछले करीब 6 महीने से स्थिर हैं।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button