Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ind vs Aus:एडिलेड में भी भारत को मिली हार, 2 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए 74 रन

एडिलेड में भी भारत को मिली हार, 2 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए 74 रन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे 2 विकेट से जीत लिया है। इस तरह कंगारुओं ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर  264 रन बनाए थे। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर टारगेट चेस कर लिया। मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 74 रनों की आतिशी पारी खेली। कूपर कोनोली 61 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत से अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। तीसरा और अंतिम वनडे 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा।

    वहीं भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए है उन्हें 73 रन पर मिचेल स्टार्क ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदो में 61 रन की पारी खेली। उन्हें एडम जेम्पा ने बोल्ड किया। 

    भारत की खराब शुरुआत

    बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 17 रन के अंदर ही दो बड़े झटके लगे। कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली खाता खोले बिना ही आउट हुए। दोनों का विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया। इसके बाद रोहित और अय्यर ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 118 रन जोड़े। भारत ने 29.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 135 रन बना लिए थे। हालांकि शुरुआत में धीमा गति से खेलने वाले रोहित और अय्यर दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया था। रोहित मिचेल स्टार्क गेंद पर बड़ा शॉट जमाने की कोशिश में हेजलवुड के हाथों कैच आउट हुए।

    कोहली आखिरी बार एडिलेड में उतरे

    विराट कोहली लगातार दूसरे ओडीआई में भी जीरो पर आउट हुए। जब वे पवेलिटन लौट रहे थे तो एडिलेड में मौजूद दर्शकों ने उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई। कोहली ने इस पर रिस्पॉन्स दिया और हाथ उठाकर सभी का शुक्रिया कहा। दरअसल माना जा रहा है कि यह एडिलेड में कोहली की आखिरी अंतरराष्ट्रीय पारी है। कोहली टेस्ट सहित टी-20 से पहले ही रिटायर हो चुके हैं। अगले दो साल में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं करना है। इसका मतलब हुआ कि अगर कोहली 2027 में साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते भी हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया में अब वे कोई मैच नहीं खेलेंगे।

    प्लेइंग-11

    भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts