Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राबर्ट वाड्रा का ओंकारेश्वर दौरा :बिहार चुनाव परिणाम पर चुनाव आयोग को घेरा, कहा- जनता नतीजों से खुश नहीं 

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार चुनाव परिणामों पर चुनाव आयोग और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। वाड्रा ने कहा कि बिहार की जनता चुनाव नतीजों से खुश नहीं है और महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटकर वोट खरीदे गए, जिसे चुनाव आयोग रोकने में विफल रहा। उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से हों तो नतीजे बदल जाएंगे और महागठबंधन
बिहार चुनाव परिणाम पर चुनाव आयोग को घेरा, कहा- जनता नतीजों से खुश नहीं 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खंडवा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद बिहार चुनाव, पीएम मोदी की भविष्यवाणी और महागठबंधन की स्थिति पर बड़ा बयान दिया।

    वाड्रा ने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव में चुनाव आयोग ने एनडीए को लाभ पहुंचाया और महिलाओं को 10-10 हजार रुपए बांटने जैसी गतिविधियों को रोकने में नाकाम रहा। उन्होंने दावा किया कि यदि चुनाव बैलेट पेपर से हों, तो नतीजे पूरी तरह बदल जाएंगे।

    Twitter Post

    बिहार चुनाव परिणाम पर वाड्रा के आरोप

    ओंकारेश्वर में मीडिया से बात करते हुए वाड्रा ने कहा कि बिहार के चुनावी नतीजे जनता की इच्छाओं के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को 10 हजार रुपए में खरीदा गया है। चुनाव आयोग को इसे रोकना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा होने दिया। देश और बिहार की जनता इस रिजल्ट से खुश नहीं है। वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी आज बिहार में हैं और युवाओं व जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

    Twitter Post

    महागठबंधन की एकजुटता पर दिया साफ संदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा कि महागठबंधन में किसी भी तरह की फूट की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा- महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। ये लोग हार से भी सीखते हैं और लड़ाई जारी रखेंगे। राहुल लगातार जनता के बीच हैं और उनकी मांगें उठा रहे हैं।

    बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

    वाड्रा ने कहा कि यदि भविष्य में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाते हैं तो परिणाम पूरी तरह बदल सकते हैं। मेरा अनुभव है कि यदि दोबारा चुनाव हों और बैलेट पेपर वापिस लाया जाए, तो एकतरफा महागठबंधन की सरकार बनेगी।

    10-10 हजार रुपए बांटने का गंभीर आरोप

    वाड्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले बिहार की महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए और चुनाव आयोग ने इसे रोकने के बजाय नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा और एनडीए के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

    ओंकारेश्वर दर्शन का अपना संकल्प बताया

    वाड्रा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने ओंकारेश्वर आकर फिर से लौटने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा- तब प्रण लिया था कि दोबारा आऊंगा। आज भगवान ओंकार और नर्मदा मैया का आशीर्वाद लेने आया हूं। लोगों ने बहुत प्रेम दिया।

    कांग्रेस नेताओं और संतों ने किया स्वागत

    ओंकारेश्वर पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी, सोनू गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने वाड्रा का स्वागत किया। महंत मंगल दास महाराज भी उनके साथ रहे। ब्रह्मपुरी घाट पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

    अब उज्जैन महाकाल के लिए रवाना

    दर्शन के बाद वाड्रा संतों से आशीर्वाद लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो गए। इस धार्मिक दौरे को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई अन्य नेता भी उनके कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts