Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा से भोपाल सीधी फ्लाइट शुरू: अब डेढ़ घंटे में सफर होगा पूरा, विंध्य में हवाई सेवाओं का विस्तार

रीवा एयरपोर्ट से 9 अगस्त को भोपाल और कोलकाता के लिए दो नई उड़ानों की शुरुआत हुई। एलायंस एयर के 72-सीटर एटीआर-72 विमान से शुरू हुई इन सेवाओं से विंध्य क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है।
रीवा से भोपाल सीधी फ्लाइट शुरू: अब डेढ़ घंटे में सफर होगा पूरा, विंध्य में हवाई सेवाओं का विस्तार
रीवा से भोपाल सीधी फ्लाइट शुरू

रीवा। एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए नई हवाई सेवाएं शुरू होने से विंध्य में कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। रनवे की लंबाई बढ़ाकर 2,300 मीटर किए जाने से बड़े विमानों के संचालन का रास्ता साफ हुआ है।

रीवा-भोपाल हवाई सेवा का शुभारंभ

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रविवार सुबह 11.30 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचे और रीवा-भोपाल हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे दोपहर 1.30 बजे रीवा से एटीआर-72 विमान से भोपाल के लिए रवाना हुए। भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई सेवा का शुभारंभ किया।

/img/118/1786287242027

सप्ताह में तीन दिन चलेगी उड़ान

नई सेवाओं के शुरू होने के साथ रीवा से संचालित होने वाली कुल उड़ानों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अब रीवा से दिल्ली, इंदौर, रायपुर, भोपाल और कोलकाता के लिए हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। भोपाल-रीवा की नियमित सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। भोपाल से रीवा का सफर महज डेढ़ घंटे और कोलकाता तक की यात्रा करीब चार घंटे में पूरी होगी।

व्यापार, पर्यटन और उद्योग को लाभ

भोपाल-रीवा हवाई सेवा का एक तरफ का किराया 3,543 रुपए तय किया गया है। सीधी हवाई कनेक्टिविटी से विंध्य क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन, उद्योग और विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच भी नई उड़ान शुरू हो रही है। इससे भोपाल और आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी को भी विस्तार मिलेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts