PlayBreaking News

लाल या काला मटका?कौनसा मटका आपके लिए सही! गर्मियों में ठंडे पानी को लेकर ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन

दोनों ही मटकों के अपने-अपने फायदे हैं। अगर आप सस्ता और तुरंत ठंडा पानी चाहते हैं, तो लाल मटका सही है। वहीं, अगर आप लंबे समय तक ठंडा और ज्यादा शुद्ध पानी चाहते हैं, तो काला मटका बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। 
Follow on Google News
कौनसा मटका आपके लिए सही! गर्मियों में ठंडे पानी को लेकर ऐसे दूर करें कन्फ्यूजन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गर्मियां आते ही ठंडे पानी के लिए मटके की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। लेकिन बाजार में लाल और काले रंग के मटके देखकर लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं, आखिर कौनसा मटका लें, अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है। आइए जानते हैं, दोनों में क्या अंतर है और कौनसा मटका आपकी सेहत और जरूरत के हिसाब से बेहतर है।

    लाल मटके के फायदे

    सबसे पहले बात करते हैं लाल मटके की। यह सामान्य मिट्टी से बनाया जाता है और कीमत में भी सस्ता होता है। इसमें छिद्र (porosity) कम होते हैं, जिससे यह पानी को जल्दी ठंडा तो कर देता है, लेकिन ज्यादा देर तक ठंडा बनाए नहीं रख पाता।

    हालांकि, सेहत के लिए लाल मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर के पीएच लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। साथ ही, गर्मियों में इसका पानी पीने से गले से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Clean Pillow: तकिया साफ दिखे तो भी धोखा! समय पर सफाई न हो तो बन सकता है बीमारी की वजह

    काले मटके के फायदे

    अब बात करते हैं काले मटके की। यह खास काली मिट्टी से तैयार किया जाता है और इसके कई अलग फायदे होते हैं। काले मटके में सूक्ष्म छिद्र ज्यादा होते हैं, जिससे इसमें रखा पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है। यही नहीं, इसमें बैक्टीरिया भी कम पनपते हैं, जिससे पानी ज्यादा शुद्ध बना रहता है।

    अगर सेहत की बात करें, तो काले मटके का पानी नियमित पीने से पाचन बेहतर होता है, गले की खराश में राहत मिलती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी को भी पूरा करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: नल से आ रहा गरम पानी ? टंकी का पानी ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये सस्ते और आसान उपाय

    दोनों में से कौनसा मटका है बेहतर?

    कुल मिलाकर, दोनों ही मटकों के अपने-अपने फायदे हैं। अगर आप सस्ता और तुरंत ठंडा पानी चाहते हैं, तो लाल मटका सही है। वहीं, अगर आप लंबे समय तक ठंडा और ज्यादा शुद्ध पानी चाहते हैं, तो काला मटका बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। अब फैसला आपकी जरूरत और पसंद पर है, कौनसा मटका आपके घर की गर्मियों को ठंडा बनाएगा, और कौनसा आपकी सेहत का ख्याल रखेगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts