Ratan Tata Passes Away: कौन होगा टाटा के 'रतन' का अगला वारिस? जो संभालेगा 3800 करोड़ का साम्राज्य

मुंबई। दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा (86) नहीं रहे।9 अक्टूबर को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। रतन टाटा ने मार्च 1991 से दिसंबर 2012 तक नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में टाटा समूह का नेतृत्व किया। टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के पुत्र थे।
पहले जानिए रतन टाटा के बारे में ये...
टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा भारत के बिजनेस टायकून होने के साथ ही जाने-माने समाजसेवी भी थे। रतन टाटा ने वर्षों तक टाटा जैसे विशाल समूह की बागडोर को संभाला और उसे नई ऊंचाइयों तक लेकर गए। उनकी व्यक्तिगत कुल संपत्ति लगभग 3800 करोड़ रुपए है। अथाह संपत्ति के मालिक होने के बावजूद वो हमेशा साधारण जीवनशैली जीते रहे। टाटा ट्रस्ट के जरिए धर्मार्थ कार्यों के लिए आगे आते रहे। रतन टाटा 86 साल के थे, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। साथ ही कोई संतान न होने के कारण उनका उत्तराधिकार अब चर्चा का विषय बन गया है। आइए, जानते हैं कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में किसकी दावेदारी सबसे मजबूत है।
रतन टाटा के उत्तराधिकारियों की बात करें तो उनके सौतेले भाई नोएल टाटा और उनके तीन बच्चे प्रमुख नामों के रूप में उभर रहे हैं।
[caption id="attachment_137021" align="aligncenter" width="600"]
नोएल टाटा।[/caption]
लिया टाटा।[/caption]
माया टाटा।[/caption]
नेविल टाटा।[/caption]
नोएल टाटा।[/caption]
नोएल टाटा की दावेदारी सबसे मजबूत
रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे मजबूत माने जा रहे हैं। उनका जन्म नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन टाटा से हुआ। नोएल टाटा, टाटा समूह के कई उपक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं, जिसमें ट्रेंट लिमिटेड का प्रबंधन भी शामिल है। उन्होंने समूह की रिटेल शाखा को बड़े स्तर पर विस्तार दिया। नोएल टाटा के अलावा भी रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में तीन और लोग हैं। ये कोई और नहीं बल्कि नोएल टाटा के ही तीन बच्चे- माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। [caption id="attachment_137022" align="aligncenter" width="600"]
लिया टाटा।[/caption]
लिया टाटा- हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को कर रहीं मजबूत
39 साल की लिया टाटा, नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी हैं। लिया, टाटा समूह के आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) सेक्टर से जुड़कर अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। वो फिलहाल ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस के संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनके नेतृत्व में टाटा का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपना विस्तार कर रहा है। [caption id="attachment_137023" align="alignnone" width="600"]
माया टाटा।[/caption]
माया टाटा- टाटा न्यू ऐप लॉन्च सबसे बड़ी सफलता
माया टाटा 34 साल की हैं। वो अपने पिता नोएल टाटा के बाद उत्तराधिकारी की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। बेयज बिजनेस स्कूल और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉरविक से पढ़ाई पूरी करने के बाद माया ने टाटा समूह के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी भूमिका टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में काफी प्रभावशाली रही है। माया के नेतृत्व में टाटा न्यू ऐप का सफल लॉन्च हुआ, जिससे उनकी रणनीतिक कुशलता और व्यापारिक दृष्टिकोण की झलक मिलती है। [caption id="attachment_137024" align="aligncenter" width="600"]
नेविल टाटा।[/caption]












