PlayBreaking News

'धुरंधर' पर बैन :एंटी पाकिस्तान कंटेंट बताकर 'धुरंधर' पर 6 गल्फ देशों में प्रतिबंध

पूरे भारत में धूम मचा रही मूवी 'धुरंधर' पर छह खाड़ी देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी वजह एंटी पाकिस्तान कंटेट को बताया जा रहा है।
Follow on Google News
एंटी पाकिस्तान कंटेंट बताकर 'धुरंधर' पर 6 गल्फ देशों में प्रतिबंध
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर' दक्षिण एशियाई बाजारों में शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन छह गल्फ देशों में इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की फिल्म एथॉरिटीज ने इसे 'एंटी-पाकिस्तान कंटेंट' वाली फिल्म बताते हुए स्क्रीनिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

    बैन के पीछे वजह

     सूत्र बताते हैं कि गल्फ देशों में रिलीज को लेकर पहले ही आशंका थी। इन देशों ने फिल्म की कहानी को पाकिस्तान-विरोधी मानते हुए वर्गीकरण पास करने से मना कर दिया। फिल्ममेकर्स की ओर से कई स्तरों पर प्रयास किए गए, लेकिन किसी भी गल्फ देश में अनुमति नहीं मिल पाई। टीम का कहना है कि सभी पहलुओं को स्पष्ट करने के बावजूद अधिकारियों का रुख नहीं बदला।

    इन फिल्मों पर भी लगा था प्रतिबंध

    खाड़ी देशों में अक्षय कुमार की 'स्‍काई फोर्स' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' को भी बैन किया गया है। ये दोनों फिल्में पाकिस्तान से जुड़ी कहानी पर बनी हैं। सलमान खान की 'टाइगर 3' को भी ओमान, कुवैत और कतर में बैन कर दिया गया था। इसके अलावा विवेक रंजन अग्‍नि‍होत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को भी शुरुआत में खाड़ी देशों में बैन कर दिया गया।

    RAW एजेंट बने रणवीर सिंह

    धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह एक अंडरकवर RAW एजेंट की भूमिका में नजर आते हैं, जिसे एक अत्यंत संवेदनशील मिशन पर पाकिस्तान भेजा जाता है। फिल्म में सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय खन्ना का डांस स्टेप और रणवीर के हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

    भारत में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

    घरेलू बाजार में फिल्म को बेहतरीन शुरुआत मिली है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने रणवीर के दमदार अभिनय, तीव्र एक्शन और प्रभावशाली स्क्रीनप्ले की सराहना की है। फिल्म के गाने भी चार्टबस्टर साबित हो रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ी है। फिल्म ने शुरुआती सात दिनों में 218 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया गया।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts