Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

13 साल की लड़की से 21 साल के लड़के ने रेप किया, स्कूल से लौटते वक्त अपहरण कर ले गया था

आरोपी लड़का अपनी बाइक से घर ले गया था, जहां घटना को अंजाम दिया
राजगढ़। जिले में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी, रास्ते में 21 साल के आरोपी ने उसका किडनेप किया और अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे वह इतनी भयभीत रही कि 13 दिन तक घरवालों के सामने चुप्पी तक नहीं तोड़ सकी। रविवार को मां को बताया, इसके बाद थाने में शिकायत की गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया। मामला पचोर थाना इलाके का है। टीआई डीपी लोहिया के मुताबिक, लड़की 8वीं क्लास में पढ़ती है। बच्ची 6 सितंबर को स्कूल गई थी। वहां से दोपहर साढ़े 3 बजे स्कूल बस से घर लौट रही थी। बस स्टॉप पर उसे आरोपी आशीष वर्मा मिला। उसने बच्ची से कहा कि मेरी बाइक पर बैठ जाओ, घर छोड़ दूंगा। परिचित होने से बच्ची ने भरोसा कर लिया और उसके साथ बैठ गई। इसके बाद बच्ची को न्यू कॉलोनी स्थित घर पर ले गया और दुष्कर्म किया। दो भाइयों ने ज्यादती का बदला लेने के लिए आरोपी की नाबालिग बहन से किया गैंगरेप

उज्जैन पहुंचा, फिर घर आया, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने ट्रेस किया जा रहा है। उसकी लोकेशन उज्जैन में मिली है। जब टीम वहां पहुंची तो आरोपी चकमा देकर घर आ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर में 13 साल की लड़की से रेप, प्रेग्नेंट हुई तो घरवालों को पता चला
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts