People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
    जेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल
    उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित
    BJP बोली- केजरीवाल के मन में शीशमहल रहता है
    भागवत बोले- भारत विश्वगुरु जरूर बनेगा, कोई संदेह नहीं
    इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरानी जहाज पकड़ा
    PAK में फूटा महंगाई का बम, ईरान जंग के बीच शहबाज सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
    सिंधिया के स्वागत में अफरा तफरी, कार्यकर्ताओं के पैरों तले दब गई मासूम बच्ची
    लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी
    UP के मऊ में सड़क हादसा: पति-पत्नी, बेटे सहित 5 की मौत
    तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी Vikram-1 रॉकेट के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे
    राशन घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED के कोलकाता में कई ठिकानों पर छापे
    अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा- ईरान में युद्ध दुनिया के लिए एक तोहफा है
    पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पक्षपात के आरोप में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
    CG : वेदांता प्लांट हादसे में NHRC का स्वत: संज्ञान, सरकार पीड़ितो को न्याय दिलाएं
    बंगाल में PM मोदी का बड़ा फैसला, MLA अशोक लाहिड़ी NITI आयोग के उपाध्यक्ष बने
    MP में स्कूलों की छुट्‌टी नहीं, खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म
    राष्ट्रीय
    राजस्थान

    राजस्थान में CM भजनलाल का बड़ा ऐलान :माउंट आबू समेत तीन शहरों को मिली नई पहचान, जानें क्या हैं नए नाम?

    राजस्थान सरकार ने माउंट आबू, जहाजपुर और कामां का नाम बदलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में ऐलान किया। सरकार का दावा है कि, फैसला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने के लिए है, जबकि विपक्ष ने विकास मुद्दों को लेकर सवाल उठाए हैं।
    Publish Date: 28 Feb 2026, 10:10 AM (IST)Updated On: 2 Mar 2026, 11:10 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    माउंट आबू समेत तीन शहरों को मिली नई पहचान, जानें क्या हैं नए नाम?
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      जयपुर। राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर नाम परिवर्तन को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में ऐलान किया कि, राज्य के तीन प्रमुख शहरों के नाम बदले जाएंगे। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम अब ‘आबू राज’ होगा। वहीं भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’ और डीग जिले के कामां का नाम ‘कामवन’ किया जाएगा।

      सरकार का कहना है कि, यह फैसला स्थानीय जनभावनाओं, ऐतिहासिक संदर्भों और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

      विधानसभा में हुआ ऐलान

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह घोषणा राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा के जवाब में की। उन्होंने सदन में कहा कि, राज्य सरकार विकास के साथ-साथ विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

      सीएम ने स्पष्ट किया कि, नाम परिवर्तन का यह निर्णय स्थानीय निकायों और नागरिकों की मांग पर आधारित है। जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

      माउंट आबू से ‘आबू राज’: क्या है वजह?

      सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू लंबे समय से राजस्थान ही नहीं, बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इसे प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन होने का गौरव प्राप्त है। स्थानीय स्तर पर इसे ‘आबूराज’ या ‘अबूराज तीर्थ’ नाम देने की मांग उठती रही है। सरकार का मानना है कि ‘आबू राज’ नाम इस स्थान की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती देगा।

      आबू क्षेत्र को प्राचीन काल से तपोभूमि और तीर्थ स्थल के रूप में देखा जाता रहा है। ऐसे में नया नाम उस ऐतिहासिक संदर्भ को पुनर्जीवित करने का प्रयास माना जा रहा है।

      जहाजपुर बनेगा ‘यज्ञपुर’

      भीलवाड़ा जिले का ऐतिहासिक कस्बा जहाजपुर अब ‘यज्ञपुर’ के नाम से जाना जाएगा। यह क्षेत्र प्राचीन धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के आधार पर इसे ‘यज्ञभूमि’ से जोड़कर देखा जाता है। सरकार का दावा है कि, ‘यज्ञपुर’ नाम उस सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करेगा, जो समय के साथ धुंधली हो गई थी।

      यह भी पढ़ें: बनारस की दालमंडी में कभी गूंजती थी बिस्मिल्ला खां की शहनाई, आज तोड़-फोड़ का शोर

      कामां से ‘कामवन’: ब्रज संस्कृति से जुड़ाव

      डीग जिले का कामां ब्रज क्षेत्र की संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। अब इसका नाम बदलकर ‘कामवन’ किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रज क्षेत्र के 12 प्रमुख वनों में ‘कामवन’ का उल्लेख मिलता है। ऐसे में नया नाम उस पौराणिक पहचान को पुनर्जीवित करने का प्रयास माना जा रहा है।

      स्थानीय स्तर पर खुशी

      नाम परिवर्तन के ऐलान के बाद तीनों शहरों में खुशी का माहौल देखा गया। कई स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक भूल सुधार बताया है। लोगों का कहना है कि नए नाम उनकी परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देंगे।

      हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि नाम बदलने के साथ-साथ पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान देना जरूरी है।

      विपक्ष का सवाल- नाम या विकास?

      नाम परिवर्तन के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस ने सीधे तौर पर विरोध नहीं किया, लेकिन विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। राजस्थान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि, नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है कि इन शहरों में सड़क, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों।

      विपक्ष का आरोप है कि सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे फैसले ले रही है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।

      बजट और अन्य बड़े ऐलान

      नाम परिवर्तन के अलावा मुख्यमंत्री ने कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं-

      • 2026 में सरकारी नौकरियों की भर्ती संख्या 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख की जाएगी।
      • विधायकों को सरकारी कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता बढ़ेगा।
      • सभी विधायकों को एक मोबाइल और एक टैबलेट दिया जाएगा।
      • विधायक आवास योजना लाई जाएगी।
      • 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को 18 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।
      • पत्रकारों की विधवा पत्नी को 9 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।
      • पत्रकारों के लिए आवास योजना लाई जाएगी।
      • गौ सेवा नीति 2026 लागू करने की घोषणा।

      मुख्यमंत्री ने दावा किया कि, 2026-27 में राज्य की GSDP लगभग 21.52 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है, जो 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

      यह भी पढ़ें: अजब प्रदर्शन : विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल ने किया शीर्षासन, कहा-मैंने पटाखा फोड़ा, बंदूक चलाने की FIR कर दी

      राज्य के पास अब ज्यादा संसाधन

      सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि, मजबूत अर्थव्यवस्था ही विकास की कुंजी है। उन्होंने बताया कि, सरकार की वेलफेयर पॉलिसी और आर्थिक सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राजस्व आय नहीं बढ़ेगी, तब तक सड़क, स्कूल, अस्पताल और सिंचाई परियोजनाओं जैसे बड़े लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सकते।

      सरकार का दावा है कि, बढ़ते बजट आकार से किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए ज्यादा योजनाएं लागू की जा सकेंगी।

      कब जारी होगा आधिकारिक नोटिफिकेशन ?

      अब सबकी नजरें आधिकारिक नोटिफिकेशन पर टिकी हैं। नाम परिवर्तन की प्रक्रिया में प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद नए नाम सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेजों में लागू होंगे। यह फैसला जहां सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देता नजर आ रहा है, वहीं राजनीतिक बहस को भी नई दिशा दे रहा है।

      राजस्थान में पहले भी कई स्थानों के नाम बदले गए हैं, लेकिन इस बार प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन का नाम बदलना खास चर्चा का विषय बन गया है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Rajasthan latest news

      Mount Abu

      Rajasthan News

      CM Bhajan Lal Sharma

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      इंदौर में मामूली झगड़ा ,चाकू घोंपकर युवक की हत्या

      पानी के विवाद ने ली जान: इंदौर में मामूली झगड़ा ,चाकू घोंपकर युवक की हत्या

      10 दिन बाद भी दर्द कायम, 25 मजदूरों की मौत ने उठाए बड़े सवाल; NHRC ने मांगी रिपोर्ट

      वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट :10 दिन बाद भी दर्द कायम, 25 मजदूरों की मौत ने उठाए बड़े सवाल; NHRC ने मांगी रिपोर्ट

      असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी पक्की, TMC नेता बोले- 135 सीटें हमारी, EC ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया...

      कोलकाता में बोले हिमंता :असम में सेंचुरी, बंगाल में डबल सेंचुरी पक्की, TMC नेता बोले- 135 सीटें हमारी, EC ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड किया...

      आरोपी गिरफ्तार, 2025 में ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ था गंदा खेल

      अक्षय कुमार की बेटी से मांगी न्यूड फोटो :आरोपी गिरफ्तार, 2025 में ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ था गंदा खेल

      ईंधन कीमतों में उछाल से बढ़ा एयर टिकट का बोझ

      मध्य प्रदेश में हवाई सफर हुआ महंगा:ईंधन कीमतों में उछाल से बढ़ा एयर टिकट का बोझ

      44°C के करीब पहुंचा पारा, 20 जिलों में लू का अलर्ट; खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

      MP Weather Update :44°C के करीब पहुंचा पारा, 20 जिलों में लू का अलर्ट; खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

      ‘कॉकटेल 2’ में दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री, वेरोनिका बनकर कर सकती हैं दमदार वापसी

      Cocktail 2 :‘कॉकटेल 2’ में दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री, वेरोनिका बनकर कर सकती हैं दमदार वापसी

      केजरीवाल के घर को BJP ने बताया ‘शीशमहल 2’, बोली- सादगी सिर्फ दिखावा

      ‘AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी...’केजरीवाल के घर को BJP ने बताया ‘शीशमहल 2’, बोली- सादगी सिर्फ दिखावा

      नहाने गए दोस्तों की मस्ती मातम में बदली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

      सागर खदान हादसा:नहाने गए दोस्तों की मस्ती मातम में बदली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

      PM मोदी की तरह लें हावड़ा ब्रिज का नजारा, जानिए कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च

      PM Modi Howrah Bridge :PM मोदी की तरह लें हावड़ा ब्रिज का नजारा, जानिए कैसे पहुंचे और कितना आएगा खर्च

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....