MP Weather Update :कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50-60 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; श्योपुर में 4 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों के मुताबिक मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है और इसके 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। मानसून आने से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिला। श्योपुर में तेज आंधी ने तबाही मचाई, जबकि सागर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसके चलते कई शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।
जून में अब भी सामान्य से 23% कम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक प्रदेश में औसत से 23 प्रतिशत कम बारिश हुई है। संभागवार बारिश की स्थिति
|
क्षेत्र |
बारिश की स्थिति |
|
पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर संभाग) |
औसत से 55% कम |
|
पश्चिमी मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम संभाग) |
औसत से 2% अधिक |
इससे साफ है कि, प्रदेश के पूर्वी हिस्से अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
श्योपुर में आंधी बनी आफत, 4 लोगों की मौत
श्योपुर जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी कई परिवारों पर भारी पड़ गई। रजपुरा गांव में तेज हवाओं के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिसके नीचे एक ही परिवार के चार लोग दब गए। हादसे में भीमा आदिवासी (40), उनकी पत्नी सीमा (38) और बहू राजवती (21) की मौत हो गई। परिवार का एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए राजस्थान रेफर किया गया।
इसी जिले में तेज आंधी के दौरान एक ऑटो पलटने से एक महिला की भी मौत हो गई। डिंडौरी में कई घरों के टीन शेड उड़ गए, जबकि गुना में तेज बारिश और आंधी दर्ज की गई।
कई जिलों में लुढ़का तापमान
बारिश और बादलों की वजह से कई जिलों में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
सबसे ज्यादा तापमान गिरावट वाले शहर
|
शहर |
गिरावट |
|
रीवा |
-7.3°C |
|
सतना |
-6.6°C |
|
ग्वालियर |
-5.8°C |
|
शिवपुरी |
-4.8°C |
|
दतिया |
-4.0°C |
|
खजुराहो |
-4.0°C |
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
|
शहर |
अधिकतम तापमान |
न्यूनतम तापमान |
|
दमोह |
41.5°C |
21.0°C |
|
उमरिया |
41.2°C |
26.4°C |
|
गुना |
41.0°C |
25.2°C |
|
राजगढ़ |
41.0°C |
25.6°C |
|
जबलपुर |
40.6°C |
23.8°C |
|
नरसिंहपुर |
40.6°C |
22.4°C |
|
नौगांव |
40.6°C |
23.6°C |
|
खरगोन |
40.4°C |
23.8°C |
|
मंडला |
40.3°C |
25.6°C |
|
खंडवा |
40.1°C |
23.4°C |
|
रायसेन |
40.0°C |
23.0°C |
|
रतलाम |
40.0°C |
27.2°C |
|
भोपाल |
39.4°C |
24.6°C |
|
इंदौर |
38.5°C |
26.6°C |
|
ग्वालियर |
36.2°C |
21.8°C |
|
रीवा |
35.2°C |
26.0°C |
|
सिवनी |
35.4°C |
24.2°C |
|
पचमढ़ी |
36.0°C |
20.0°C |
आज इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी।
अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
13 जून
- भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना और सागर में तेज आंधी-बारिश
- भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना सहित 35 से ज्यादा जिलों में बारिश और गरज-चमक
- इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन में गर्मी बरकरार
14 जून
- महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में बारिश के आसार
- जबलपुर, रीवा, सतना, सिंगरौली, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में आंधी-बारिश
15 जून
- ग्वालियर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश
- खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा और बैतूल में मौसम बदलेगा
16 जून
- पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा
- इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, झाबुआ, खरगोन और बुरहानपुर में बारिश-गरज चमक के संकेत
कब पहुंचेगा मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से गति पकड़ ली है। वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं तो 15 से 18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है। मानसून के प्रवेश के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में प्री-मानसून आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।











