🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों से क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारी

क्राइम ब्रांच और थानों के बीच स्टाफ में बदलाव, SI-ASI से लेकर प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को मिली नई पदस्थापना,राजधानी में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर 34 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।
Follow on Google News
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों से क्राइम ब्रांच तक बदली जिम्मेदारी

रायपुर: रायपुर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के आदेश के बाद 34 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना बदली गई है। इसमें SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। थानों और क्राइम ब्रांच के बीच स्टाफ में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें: Ambikapur: 1 करोड़ की रिश्वत का आरोप, ट्रेनी IPS राहुल बंसल को CBI स्पेशल कोर्ट का नोटिस

रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव

राजधानी में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आदेश जारी कर 34 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है।इस तबादला सूची में उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों और पुलिस की महत्वपूर्ण शाखाओं में पदस्थ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

थानों से क्राइम ब्रांच तक बदला स्टाफ

तबादला आदेश के तहत थानों और क्राइम ब्रांच के बीच कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है। कई पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्रों से हटाकर क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है।

माना जा रहा है कि इससे गंभीर अपराधों की जांच, अपराधियों की निगरानी और आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Raipur: पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने की दी धमकी, NSA में लल्ला जेल गया तो पुलिस से भिड़े समर्थक, सभी आरोपी गिरफ्तार

मैदानी पुलिसिंग पर भी फोकस

क्राइम ब्रांच में काम कर रहे कुछ पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भेजा गया है। इससे थानों में अनुभवी स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने में मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल को विभागीय कामकाज में संतुलन बनाने और कर्मचारियों की कार्यक्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

आदेश जारी होते ही नई पोस्टिंग लागू

पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना देरी किए अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bijapur: पामेड़ की बेटियों की दर्दनाक पढ़ाई,15-20 किमी पैदल स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, हॉस्टल की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं

नई पोस्टिंग से पुलिसिंग में आएगी तेजी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में समय-समय पर कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे प्रशासनिक फेरबदल से विभागीय कामकाज में नई ऊर्जा आती है। साथ ही थानों और अलग-अलग पुलिस शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने में मदद मिलती है।इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, बेहतर जांच व्यवस्था और शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts