🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

SBI में जूनियर क्लर्क बनने का मौका: 1538 पदों पर भर्ती, 64,480 रुपए तक मिलेगी सैलरी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट पदों पर विशेष भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और कुल 1538 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये भर्तियां एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की बैकलॉग सीटों को भरने के लिए निकाली गई हैं।
Follow on Google News
SBI में जूनियर क्लर्क बनने का मौका: 1538 पदों पर भर्ती, 64,480 रुपए तक मिलेगी सैलरी
SBI में जूनियर क्लर्क बनने का मौका

भर्ती में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के छात्र भी पात्र हैं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है, वहीं आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। सिलेक्शन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

स्टेट वाइज आंकड़ों के मुताबिक कुल 1538 वैकेंसी हैं। इनमें गुजरात में सबसे ज्यादा 289, महाराष्ट्र में 165, भोपाल में 134, झारखंड में 133 और बैंगलोर में 120 वैकेंसी हैं। इसके अलावा ओडिशा में 111, राजस्थान में 106, आंध्र प्रदेश में 88 और तमिलनाडु में 65 पद हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 26, तेलंगाना में 32, उत्तर प्रदेश में 31, असम में 39, जम्मू-कश्मीर में 42 और पश्चिम बंगाल में 55 वैकेंसी दी गई हैं।

Amazon Great Freedom Sale में 40 हजार से कम के 5 दमदार फोन, OnePlus से iQOO तक पर बड़ी बचत

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है और यह डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक प्राप्त हो जानी चाहिए। फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर 2026 तक परीक्षा पास करने का प्रमाण देना होगा। एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 28 साल है। ओबीसी को 3 साल, एससी-एसटी को 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।

Breaking News

फीस, सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 750 रुपए है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स-सर्विसमैन और डीएक्सएस उम्मीदवारों के लिए फीस नि:शुल्क है। चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 रुपए प्रतिमाह सैलरी मिलेगी। सिलेक्शन प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के जरिए होगा। दोनों परीक्षाओं में हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी।

FCRA संशोधन पर अमेरिका से क्यों उठी आवाज? सांसद ने बताया ईसाई विरोधी, क्या है पूरा विवाद

प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम का पैटर्न

प्रीलिम्स में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक और 1 घंटे का समय मिलेगा। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 प्रश्न और रीजनिंग एबिलिटी के 35 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट निर्धारित हैं। मेन्स में कुल 190 प्रश्न और 200 अंक होंगे, जिसमें जनरल/फंक्शनल अवेयरनेस के 50, जनरल इंग्लिश के 40, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 50 और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड के 50 प्रश्न होंगे। मेन्स परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट रहेगी और सेक्शन के लिए 35, 35, 45 और 45 मिनट का समय निर्धारित है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

icon

Latest Posts