रायपुर एयरपोर्ट में लावारिश बैग से मचा हड़कंप, पुलिस-एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हुए अलर्ट, जांच के बाद निकली मॉकड्रिल की हकीकत

Follow on Google News
रायपुर एयरपोर्ट में लावारिश बैग से मचा हड़कंप, पुलिस-एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मी हुए अलर्ट, जांच के बाद निकली मॉकड्रिल की हकीकत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर देर रात अचानक लावारिश बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। बैग में बम होने की आशंका से सुरक्षाकर्मी और पुलिस अलर्ट हो गए और पूरे एयरपोर्ट परिसर को घेराबंदी कर लिया गया। आधे घंटे की जांच के बाद जब बैग में केवल सामान्य यात्री का सामान मिला तो राहत की सांस ली गई। बाद में पता चला कि यह एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा सुरक्षा मॉकड्रिल का हिस्सा था।

    लावारिश बैग से फैला अलर्ट

    माना पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षाकर्मियों ने एक लावारिश बैग देखा। बैग में बेल्ट बंधी हुई थी, जिससे शक और बढ़ गया। यात्रियों व स्टाफ से पूछताछ की गई लेकिन बैग किसी का नहीं निकला। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और एयरपोर्ट टीम ने बैग को घेर लिया और जांच शुरू की।

    संयुक्त टीम ने की जांच

    माना पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की संयुक्त टीम ने बैग को सुरक्षित तरीके से खोला। जांच में पाया गया कि उसमें केवल यात्री का सामान्य सामान था। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान रात 12 बजे तक एयरपोर्ट परिसर में अलर्ट की स्थिति बनी रही।

    निकला मॉकड्रिल का हिस्सा

    करीब एक घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद एयरपोर्ट स्टाफ को जानकारी दी गई कि यह पूरी घटना दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा आयोजित सुरक्षा मॉकड्रिल का हिस्सा थी। दरअसल, हाल के दिनों में देशभर के एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए यह मॉकड्रिल देर रात कराई गई थी।

    सुरक्षा को लेकर सख्ती बरत रही एजेंसियां

    एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि इस तरह की मॉकड्रिल समय-समय पर की जाती है ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत और प्रभावी तरीके से कार्रवाई कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की एक्सरसाइज से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts