1 घंटे में 12 मिलियन व्यूज…फिर ब्लॉक हुई राहुल-विजय की Instagram रील, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया ये जवाब

राहुल गांधी और तमिलनाडु के CM विजय की इंस्टाग्राम रील ब्लॉक होने पर सियासी विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस ने MEITY पर आरोप लगाए, जबकि सरकार ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म की तकनीकी गलती थी। जानिए पूरा मामला, कांग्रेस के आरोप और सरकार की सफाई।
Follow on Google News
फिर ब्लॉक हुई राहुल-विजय की Instagram रील, कांग्रेस के आरोपों पर सरकार ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली/चेन्नई। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ जितनी चर्चा में रही, उससे कहीं ज्यादा अब राहुल गांधी की एक इंस्टाग्राम रील सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई इस रील को लेकर कांग्रेस और केंद्र सरकार आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि, राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की तस्वीरों और रील वाली पोस्ट को इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया, जबकि सरकार का कहना है कि, इस कार्रवाई से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल राहुल गांधी रविवार को चेन्नई पहुंचे थे, जहां उन्होंने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। समारोह के बाद राहुल गांधी ने विजय के साथ कई तस्वीरें और एक रील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कुछ ही समय बाद पोस्ट और अकाउंट एक्सेस को लेकर दिक्कत सामने आने लगी, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया।

कांग्रेस का दावा- 1 घंटे में 12 मिलियन व्यूज

कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी सहयोगी श्रीवत्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि राहुल गांधी और विजय की वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ यानी 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। वहीं तस्वीरों वाली पोस्ट करीब 4.6 करोड़ लोगों तक पहुंच चुकी थी। श्रीवत्स ने आरोप लगाया कि, इसके बाद अचानक इंस्टाग्राम ने पोस्ट और अकाउंट को ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि Meta की तरफ से इस कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के नियमों का असर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहुंच लंबे समय से सीमित की जा रही है।

कांग्रेस ने कहा- विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

श्रीवत्स ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की X पर रीच, यूट्यूब व्यूज और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लगातार प्रभावित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह देश में विपक्ष के नेता की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, अगर यह सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी थी तो प्लेटफॉर्म को तुरंत स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए थी। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।

सरकार की सफाई- MEITY का कोई रोल नहीं

कांग्रेस के आरोपों के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने तुरंत सफाई दी। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इस कार्रवाई में MEITY की कोई भूमिका नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम के इंटरनल सिस्टम ने गलती से पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। बाद में इस तकनीकी गलती को ठीक कर पोस्ट दोबारा बहाल कर दी गई।

Breaking News

विजय की एंट्री और बढती राजनीतिक चर्चा

यह मामला इसलिए भी ज्यादा चर्चा में आ गया क्योंकि तमिलनाडु की राजनीति में विजय इस समय सबसे बड़े चेहरों में गिने जा रहे हैं। अभिनेता से नेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने को दक्षिण भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ऐसे में राहुल गांधी और विजय की एक साथ मौजूदगी को विपक्षी राजनीति के नए समीकरण के तौर पर भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह रील सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि विपक्षी एकजुटता का प्रतीक बनती नजर आई, जिस वजह से इस विवाद ने और ज्यादा राजनीतिक रंग पकड़ लिया।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts