फेमस बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी का ओडिशा में एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा तलसारी बीच पर हुआ, जहां वे अपने टीवी शो ‘भोले बाबा पर करेगा’ की शूटिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान राहुल समुद्र में गिर गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, टीवी शो की शूटिंग तलसारी बीच के पास चल रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से राहुल समुद्र में गिर गए। मौके पर मौजूद टीम के लोगों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

राहुल बनर्जी अपने लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ के लिए भी काफी जाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की सुनामी, वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार
दीघा पुलिस के एसपी बालासोर के अनुसार, राहुल बनर्जी का शव फिलहाल दीघा मेडिकल सेंटर में रखा गया है। पुलिस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने के लिए जांच कर रही है और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय किया जा रहा है।

राहुल बनर्जी के अचानक निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया। एक यूजर ने लिखा- यह खबर सुनकर बहुत बड़ा सदमा लगा है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री ने एक शानदार कलाकार खो दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- RIP राहुल बनर्जी, यह सच में बेहद दुखद खबर है।
ये भी पढ़ें: गुपचुप शादी कर बैठे रजत दलाल! इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक मशहूर सिंगर की पानी में हुए हादसे में मौत हो चुकी है। इसी तरह के हादसों ने एक बार फिर शूटिंग और समुद्री गतिविधियों के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।