Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के कई इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती, 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 15 इलाकों में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 से 4.30 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। जाटखेड़ी, आकृति ईको सिटी, सहारा कॉलोनी, गुंजनगर, नंदी चौराहा समेत कई क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 से 2:30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। लोगों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी गई है।
भोपाल के कई इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती, 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 15 इलाकों में सोमवार को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण इन क्षेत्रों में करीब 4 से 4.30 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में कटौती

    • जाटखेड़ी
    • 16 एकड़ एरिया
    • खंजर मोहल्ला
    • बाग मुगालिया बस्ती
    • भवानी नगर
    • अमृत होम्स
    • पब्बल वे कैंपस और आसपास के इलाके

    सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद

    • आकृति ईको सिटी
    • अंबिका गृह निर्माण समिति
    • 11 मिल तिराहा
    • नंदी चौराहा
    • गुंजनगर
    • सहारा कॉलोनी
    • राधाकृष्ण रेजीडेंसी और आसपास के इलाके

    ये भी पढ़ें: इंदौर एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल: सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, केंद्रीय मंत्री नायडू वर्चुअली जुड़े

    पहले से निपटा लें जरूरी काम

    बिजली कंपनी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते सप्लाई अस्थायी रूप से बंद की जाएगी। इसलिए जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, वहां के लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts