iPhone 18 सीरीज को लेकर अपडेट:दमदार चिपसेट, बड़ा डिस्प्ले और एडवांस कैमरा

हालांकि अभी तक Apple ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स के मुताबिक iPhone 18 सीरीज में डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
डिजाइन में हल्का बदलाव, नया कलर संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और Pro Max के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी एल्युमिनियम फ्रेम को जारी रखेगी और एक नया कलर वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फोन की मोटाई करीब 8.8mm तक हो सकती है।
ये भी पढ़ें: गुपचुप शादी कर बैठे रजत दलाल! इंस्टाग्राम पोस्ट से फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
बड़ा डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ProMotion सपोर्ट मिलेगा। साथ ही A20 Pro चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा, जिससे परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी।
ये भी पढ़ें: रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में पकड़ा गया युवक: बोला– ‘अंजाम भुगतना पड़ेगा’; खुद को बताया प्रदेश पदाधिकारी
कैमरा और बैटरी में बड़ा अपग्रेड
नए iPhone में बेहतर कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं, जिसमें वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं बैटरी 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है, जिससे लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है।












