PlayBreaking News

तीन रास्ते और आप को अलविदा!राघव चड्ढा ने बताई दल बदलने की वजह, देखें VIDEO..!

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से अपने इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही और अंदर काम करने का माहौल काफी बदल चुका है। चड्ढा के मुताबिक, उनके सामने तीन ही रास्ते थे राजनीति छोड़ देना, पार्टी में रहकर संघर्ष करना या फिर नई दिशा में आगे बढ़ना।
Follow on Google News
राघव चड्ढा ने बताई दल बदलने की वजह, देखें VIDEO..!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता रहे राघव चड्ढा ने अपने इस्तीफे को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बताया कि आखिर किन हालातों में उन्हें पार्टी छोड़ने और बीजेपी जॉइन करने जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ा।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार लोगों के मैसेज मिल रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। 

करियर छोड़कर राजनीति में आया

राघव चड्ढा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि राजनीति में आने से पहले वह एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे। उनके पास एक अच्छा करियर था और भविष्य सुरक्षित था।

ये भी पढ़ें: बीजेपी में क्यों शामिल हुए राघव चड्ढा: पहले से था प्लान या अचानक लिया फैसला ? जानिए क्यों बागी हुए आप के 7 सांसद

लेकिन उन्होंने वह करियर छोड़ दिया, क्योंकि वे देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में पैसा या नाम कमाने नहीं आए थे, बल्कि बदलाव लाने आए थे। उन्होंने बताया कि वे आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं और उन्होंने अपने जीवन के 15 साल इस पार्टी को दिए हैं। 

'आप अब वो पार्टी नहीं रही'

राघव चड्ढा ने साफ शब्दों में कहा कि आज की पार्टी पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि समय के साथ पार्टी का माहौल बदल गया है। उनके अनुसार, अब पार्टी के अंदर काम करने का माहौल खराब हो गया है। नेताओं को खुलकर काम करने नहीं दिया जाता और कई बार संसद में बोलने से भी रोका जाता है।

'तीन रास्तों में से एक चुनना था'

राघव चड्ढा ने बताया कि उनके सामने सिर्फ तीन ही रास्ते बचे थे एक राजनीति छोड़ देना, पार्टी में रहकर बदलाव की कोशिश करना या फिर नई शुरुआत करना। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीसरा रास्ता चुना, क्योंकि वे राजनीति में रहकर लोगों के लिए काम करना चाहते हैं।

सात लोग गलत नहीं हो सकते

राघव चड्ढा ने यह भी बताया कि उन्होंने यह फैसला अकेले नहीं लिया। उनके साथ 6 और सांसदों ने भी पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, एक व्यक्ति गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा को झटाका : 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा Instagram फॉलोअर्स कम, जानें पहले कितने थे

जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे

पार्टी छोड़ने के बाद भी राघव चड्ढा ने साफ किया कि वे जनता के मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले की तरह ही लोगों की समस्याएं उठाते रहेंगे, बल्कि अब उन्हें समाधान ढूंढने और लागू करने का भी ज्यादा मौका मिलेगा। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य हमेशा जनता की सेवा करना रहा है और आगे भी रहेगा।

15 साल के सफर की भावुक कहानी

वीडियो में राघव चड्ढा काफी भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जवानी के 15 साल पार्टी को दिए हैं, लेकिन जब उन्हें लगा कि अब पार्टी अपने मूल रास्ते से भटक चुकी है, तब उन्होंने यह कठिन फैसला लिया।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

राघव चड्ढा के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने उनके फैसले का समर्थन किया, तो कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की। खासकर उनके पुराने वीडियो और बयान फिर से वायरल होने लगे, जिनमें वे बीजेपी की आलोचना करते नजर आते थे।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts