PlayBreaking News

लाल ग्रह पर मिले शुद्ध सल्फर के क्रिस्टल, नासा के रोवर ने गलती से कर ली बड़ी खोज

नासा के क्यूरियोसिटी रोवर के वजन से मंगल पर टूटी एक चट्टान में मिले
Follow on Google News
लाल ग्रह पर मिले शुद्ध सल्फर के क्रिस्टल, नासा के रोवर ने गलती से कर ली बड़ी खोज

वॉशिंगटन। मंगल ग्रह पर नासा लंबे समय से शोध कार्य कर रहा है। इस बीच, नासा को मंगल ग्रह पर गलती से एक ऐसी चीज मिली है, जो किसी खजाने से कम नहीं। वहीं वैज्ञानिक इसे देख कर हैरान हैं। दरअसल नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने एक गलती से चट्टान को तोड़ दिया था। चट्टान टूटने के बाद रोवर को इसमें से सल्फर के क्रिस्टल दिखाई दिए। गौरतलब है कि नासा का रोवर 899 किलोग्राम का है। जब इतने भारी रोवर का पहिया एक चट्टान पर पड़ा तो वह टूट गई।

पहली बार मिली जानकारी

रोवर के कैमरों ने जब इसे देखा तो उसे शुद्ध सल्फर के क्रिस्टल मिले। पीले रंग के ये क्रिस्टल चमक रहे थे। हालांकि मंगल पर सल्फेट काफी आम हैं, लेकिन यह पहली बार है कि लाल ग्रह पर सल्फर अपने शुद्ध रूप में मिला है। वैज्ञानिकों के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस चट्टान का गेडिज वालिस चैनल में मिलना है।

सल्फर की चट्टानों से भरा हुआ है इलाका

वैज्ञानिकों के अनुसार गेडिज वालिस चैनल इलाका उन चट्टानों से भरा है, जो सल्फर से भरी हो सकती हैं। यह खोज सुझाव देती है कि कुछ स्थानों पर शुद्ध सल्फर प्रचुर मात्रा में हो सकता है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के क्यूरियोसिटी परियोजना वैज्ञानिक अश्विन वासवदा का कहना है, 'शुद्ध सल्फर के पत्थरों का क्षेत्र ढूंढना रेगिस्तान में पानी खोजने जैसा है।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं होना चाहिए, इसलिए अब हमें इसे समझना होगा। अजीब व अप्रत्याशित चीजों की खोज ही ग्रहों की खोज को इतना रोमांचक बनाती है।'

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts