Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल की हिंसा से आहत प्राजक्ता कोली, ट्रिप कैंसिल कर जताई संवेदनाएं, मनीषा कोइराला ने भी जताया दुख

AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। यूट्यूबर प्राजक्ता कोली नेपाल में बढ़ती हिंसा और अशांति से काफी परेशान हैं। नेपाल से आ रही तस्वीरें और रिपोर्ट देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ। ऐसे में उन्होंने अपनी अपकमिंग नेपाल ट्रिप कैंसिल करने का फैसला लिया। प्राजक्ता ने सोशल मीडिया पर उन लोगों के प्रति समर्थन और संवेदनाएं व्यक्त कीं जो इस प्रदर्शन से प्रभावित हैं। मनीषा कोइराला सहित कई लोगों ने भी नेपाल की जनता के साथ एकजुटता दिखाई।

    इंस्टाग्राम पर साझा किया दर्द

    9 सितंबर को प्राजक्ता ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा कि नेपाल में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला है। ऐसे समय में किसी भी तरह का जश्न मनाना सही नहीं है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी को झेला है। मैं वहां जाकर आप सब से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड थी, लेकिन अभी यह सही समय नहीं है। आशा करती हूं कि जल्द ही आपसे मिलूंगी।

    प्राजक्ता कोली ने ये पोस्ट शेयर की थी.

    प्राजक्ता का नेपाल का रिश्ता

    प्राजक्ता ने 2023 में अपने नेपाली बॉयफ्रेंड वृशांक खनल से 13 साल के लंबे से रिलेशनशिप के बाद सगाई की थी। फरवरी 2025 में महाराष्ट्र के करजत में दोनों की शादी हुई। इसी वजह से नेपाल की स्थिति ने उन्हें और भी ज्यादा प्रभावित किया।

    मनीषा कोइराला ने भी जताया विरोध

    नेपाल की जानी-मानी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर हिंसा का विरोध किया। उन्होंने इसे देश के लिए काला दिन बताया। मनीषा ने खून से सने जूते की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि जब जनता अपनी आवाज उठाती है, भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध करती है और न्याय की मांग करती है, तब उन्हें गोलियों से जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts