Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IAS रिंकू सिंह राही ने क्यों दिया इस्तीफा ?:पोस्टिंग मिली, काम नहीं, कांग्रेस ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के इस्तीफे ने प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। काम न मिलने और जिम्मेदारी से दूर रखे जाने से नाराज होकर उन्होंने तकनीकी इस्तीफा देने का फैसला लिया है, इस पर सियासी गालियारों में हलचल बढ़ गई है।
पोस्टिंग मिली, काम नहीं, कांग्रेस ने उठाए  सवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का इस्तीफा सिर्फ एक प्रशासनिक मामला नहीं, बल्कि सिस्टम की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों का संकेत भी है। अब देखना होगा कि सरकार और राष्ट्रपति इस पर क्या फैसला लेते हैं। 

    'बिना काम वेतन लेना गलत'

    रिंकू सिंह राही ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने पद से हटने की अनुमति मांगी है। वह पिछले करीब आठ महीनों से बिना किसी तय जिम्मेदारी के अटैच पोस्टिंग में थे। उन्होंने साफ कहा कि बिना काम किए वेतन लेना उनकी नैतिकता के खिलाफ है। यही वजह है कि उन्होंने इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता चुना। इसी के साथ  राही ने यह भी बताया कि वह सिस्टम से भाग नहीं रहे, बल्कि ऐसी जिम्मेदारी चाहते हैं जहां वे सक्रिय रूप से काम कर सकें।

    ये भी पढ़ें: Middle East War : होर्मुज संकट पर 35 देशों की बैठक, समिट के भारत को भी दिया न्योता

    ईमानदारी की सजा या प्रशासनिक विफलता ?

    रिंकू राही पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं, जब उन्होंने पीसीएस अधिकारी रहते हुए बड़े घोटाले का खुलासा किया था। इसी के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ और उन्हें गोली भी लगी थी। अब उनके इस फैसले को कई लोग सिस्टम की खामियों से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि ईमानदार अधिकारियों को अक्सर साइडलाइन कर दिया जाता है। वहीं राही ने यह भी संकेत दिया कि मौजूदा व्यवस्था में उनकी कार्यशैली फिट नहीं बैठ पा रही थी।

    ये भी पढ़ें: ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ : उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

    कांग्रेस ने राष्ट्रपति से की अपील

    बताया जा रहा है कि मामले में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ईमानदार अधिकारी को बार-बार परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से अपील की है कि राही का इस्तीफा मंजूर न किया जाए और उन्हें उपयुक्त जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि व्यवस्था में कुछ वर्गों के अधिकारियों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts