Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के कई इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक रहेगा असर

भोपाल के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते जाटखेड़ी, आदमपुर, पलासी, बड़वई समेत कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
भोपाल के कई इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक रहेगा असर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 25 इलाकों में शुक्रवार को 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसके कारण इन क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इन इलाकों में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कटौती

    सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आदि परिसर फेस-2, जाटखेड़ी, खंजर मोहल्ला, बाग मुगालिया बस्ती, भवानी नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

    सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक असर

    त्रिभुवन कॉलोनी, लीला अतुल्यम, महेंद्रा एंपल, शिव आंगन, अर्बन रिवर, मुकुंद रत्नम और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    Breaking News

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक इन क्षेत्रों में कटौती

    आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, ईको ग्रीन पार्क, एमएल हाईराइज, राजनगर और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

    बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts