PlayBreaking News

पुर्तगाल की संसद में पास हुआ बुर्का बैन वाला विधेयक, अगर कानून बनने के बाद पहना, तो चुकाने होंगे 4 लाख तक हर्जाना

Follow on Google News
पुर्तगाल की संसद में पास हुआ बुर्का बैन वाला विधेयक, अगर कानून बनने के बाद पहना, तो चुकाने होंगे 4 लाख तक हर्जाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लिस्बन। पुर्तगाल की संसद ने बुर्का बैन वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। जिससे देश में जल्द ही बुर्के पर प्रतिबंध लग सकता है। वहीं अगर यह कानून बनता है तो यह अन्य यूरोपीय देशों की तरह पुर्तगाल में भी बैन हो जाएगा। दरअसल पुर्तगाल सरकार के इस फैसले को देश में कुछ दल ढकने वाली मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ निशाना बनाने वाले कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 

    संसद ने विधेयक को दी मंजूरी

    मीडिया खबरों के मुताबिक, पुर्तगाल की पार्लियामेंट ने पब्लिक प्लेसेज पर धार्मिक या लिंग वजहों से नकाब पहनने वाले विधेयक की मंजूरी दी है। बता दें देश में बुर्का प्रतिबंध का प्रस्ताव देश की फार राइट चेगा पार्टी ने दिया था। इसका मुख्य उद्देश्य था कि सार्वजिनक जगहों पर बुर्का या नकाब जैसे वस्त्रों पर बैन लगाया जाए। हालांकि दूसरी ओर धार्मिक स्थलों, फ्लाइट्स पर इसे पहनने पर कोई रोक टोक नहीं होगी। 

    विधेयक में बुर्का पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। जिसमें 200 यूरो से लेकर 4 हजार यूरो तक देना होगा। बता दें 4 हजार यूरो 4 लाख 10 हजार रुपए के बराबर है। पुर्तगाल की महिलाओं में अन्य यूरोपीय देशों की तरह इस तरह के कपड़ों का चलन नहीं है। हालांकि देश में इस्लामिक बुर्के के मुद्दे को हवा दे दी है। इस प्रतिबंध पर चेगा पार्टी ने फ्रांस सहित अन्य यूरोपीय देशों का हवाला दिया है। 

    बुर्के प्रतिबंध पर चेगा पार्टी ने दिया जवाब

    सत्ताधारी चेगा पार्टी ने इस बैन पर तर्क दिया कि चेहरा छिपाने से महिलाओं को बहिष्कार और हीनता की स्थिति में आ जाती है। जो स्वतंत्रता, मानवीय अधिकारों समेत गरिमा के सिध्दांतों के खिलाफ है। इस पर वामपंथी नेताओं ने असहमति जताई। वामपंथी दलों का कहना है कि यह विधेयक देश में अलग धर्म वाले लोगों को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है। बता दें वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद पेड्रो डेलगाडो अल्वेस की पार्टी ने इस विधेयक के विरोध में वोट डाला था। साथ में उन्होंने ये भी कहा था कि किसी भी महिला को घूंघट पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts