PlayBreaking News

पुंछ-जम्मू हाईवे पर बड़ा हादसा : सेना की गाड़ी में लगी आग, 4 जवान शहीद

Follow on Google News
पुंछ-जम्मू हाईवे पर बड़ा हादसा : सेना की गाड़ी में लगी आग, 4 जवान शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार को पुंछ-जम्मू हाईवे पर सेना की गाड़ी में आग लग गई। इस हादसे में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। गाड़ी में आग लगने के कारणों अभी खुलासा नहीं हुआ है। सेना की गाड़ी में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर हुई है। [caption id="attachment_72345" align="aligncenter" width="600"] भाटा धुरियान इलाके में हाईवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग।[/caption]

कई जवानों के फंसे होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, सेना का वाहन पुंछ-जम्मू हाइवे पर तोता गली के पास गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, अभी सेना के आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस हादसे में कई जवानों के फंसे होने की आशंका है। [caption id="attachment_72351" align="aligncenter" width="600"] हादसे का कारण बिजली गिरना बताया जा रहा है।[/caption]

हादसा या ग्रेनेड हमला ?

जानकारी के मुताबिक, हादसा पुंछ से 90 किलोमीटर दूर हुआ है। सेना के सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि शुरुआती जांच में बिजली गिरने से सेना की गाड़ी में आग लगने की बात सामने आई है। सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमले करने का शक भी जताया गया है। फिलहाल, घटना की जांच के लिए टीम को रवाना कर दिया है। [caption id="attachment_72350" align="aligncenter" width="600"] सेना के वाहन में आग लगने से 4 जवान शहीद हो गए।[/caption] राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts