PlayBreaking News

Maharashtra Local Elections : BMC  के चुनाव में वोट डालने निकले नेता-अभिनेता, सीएम फडणवीस ने परिवार संग डाला वोट

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत 29 नगरीय निकायों के लिए आज मतदान जारी है। देश के सबसे बड़े नगरीय निकाय BMC के रिजल्ट पर टिकी हैं। BMC में  BJP के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।
Follow on Google News
BMC  के चुनाव में वोट डालने निकले नेता-अभिनेता, सीएम फडणवीस ने परिवार संग डाला वोट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई। BMC के के चुनाव के लिए नेता और अभिनेता वोट डालने के लिए निकल रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। इसी तरह शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। फिल्म अभिनेता परेश रावल, सुनील शेट्‌टी, सिंगर कैलाश खेर आदि ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    सबसे प्रार्थना है मतदान अवश्य करें : फडणवीस

    Uploaded media

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, 'नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशिला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें। मतदान करना सबका कर्तव्य है। मैंने भी मतदान किया है।' 

    जो भी जीतकर आए हम उसका साथ दें : सुनील शेट्‌टी

    अभिनेता सुनील शेट्टी ने BMC चुनाव के लिए मुंबई में मतदान करने के बाद कहा, 'सभी को वोट करना चाहिए क्योंकि मेरा मानना है कि यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। मुद्दे हम बनाते हैं। हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी जीतकर आए, हम उसका साथ दें। मेरे लिए यह मेरी कर्म भूमि है तो यह मेरे लिए ज्यादा मायने रखती है।'हर व्यक्ति घर से निकले और वोट करे'

    परेश रावल, कैलाश खेर भी पहुंचे वोट डालने

    Twitter Post

    निगम चुनाव में एक्टर परेश रावल भी वोट डालने पहुंचे। उनके अलावा सिंगर कैलाश खेर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि 'मुंबई के लोग बहुत जिम्मेदार होते हैं, अपना कर्तव्य निभाते हैं, बस इसी परंपरा का निर्वहन करना है। हर व्यक्ति घर से निकले और वोट करे।'

    परिवार के साथ पहुंचे उद्धव ठाकरे

    Uploaded media

    शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और पुत्न आदित्य ठाकरे BMC चुनावों के लिए वोट डालने मुंबई के एक पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। 

    इन्होंने भी डाले वोट

    Uploaded media

     नवनीत राणा

    Uploaded media

     ट्विंकल खन्ना

    Uploaded media

     सचिन तेंदुलकर

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts