PM Modi Oath Ceremony : मोदी 3.0 कैबिनेट में 71 मंत्री, कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट

Follow on Google News
PM Modi Oath Ceremony : मोदी 3.0 कैबिनेट में 71 मंत्री, कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोदी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं।

कैबिनेट मंत्री

  1. नरेंद्र मोदी
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जेपी नड्डा
  6. शिवराज सिंह चौहान
  7. निर्मला सीतरमण
  8. एस जयशंकर
  9. मनोहर लाल खट्टर
  10. एचडी कुमारस्वामी
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतनारम मांझी
  14. . राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  15. सर्वानंद सोनेवाल
  16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  17. राम मोहन नायडू TDP
  18. प्रह्लाद जोशी
  19. जुएल ओरांव
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. अन्नपूर्णा देवी
  26. किरण रिजिजू
  27. हरदीप पुरी
  28. मनसुख मांडविया
  29. जी किशन रेड्डी
  30. चिराग पासवान
  31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. राव इंद्रजीत सिंह
  2. जितेंद्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद
  2. श्रीपद यशो नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल
  12. शोभा करांदलाजे
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरगन
  18. अजय टमटा
  19. बंदी संजय
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश दुबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गादास उइके
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांता मजूमदार
  28. सावित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. नीमूबेन बमभानिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गेरिटा
ये भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony : तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, MP से शिवराज-खटीक और सिंधिया मोदी कैबिनेट में शामिल

मोदी को 7 जून को चुना गया NDA का नेता

इससे पहले शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुना गया। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA के सभी 293 लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM की मौजूदगी में इस पर मुहर लगाई गई। दोपहर 3 बजे NDA ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गठबंधन के नेताओं ने समर्थन का पत्र सौंपा। शाम 6 बजे मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। मोदी ने बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मुलाकात की।

शपथ ग्रहण समारोह में इन देशों को निमंत्रण

NDA के चुनाव जीतने के बाद से ही विदेशी नेताओं की ओर से नरेंद्र मोदी को बधाई देने का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को फोन करके पीएम मोदी को चुनाव जीतने पर बधाई दी थी। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा गया। नेपाल के पीएम प्रचंड ने भी फोन कर मोदी को बधाई दी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हसीना ने भी बुधवार शाम मोदी को फोन करके चुनाव में जीत की बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड समेत मॉरीशस और भूटान के नेता शामिल शपथ ग्रहण समारोह में हो सकते हैं।

राष्ट्रपति को सौंपा था त्याग पत्र

नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 जून) को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मंत्रिपरिषद सहित अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वह नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें।

पीएम मोदी के नाम होगा नया रिकॉर्ड

भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। पीएम मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेते ही उनके नाम एक नया रिकॉर्ड भी जुड़ जाएगा। वे देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जो लगातार तीसरी बार चुनाव जीते और देश के पीएम बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है।

2014 और 2019 में मिला था BJP को बहुमत

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है, ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts