मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज : हो सकता है मंत्रालयों का बंटवारा, TDP-JDU के मंत्रालय पर सबकी नजर

Follow on Google News
मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक आज : हो सकता है मंत्रालयों का बंटवारा, TDP-JDU के मंत्रालय पर सबकी नजर
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार (9 जून) को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार (10 जून) शाम पांच बजे होने की संभावना है। पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर चर्चा होगी।

TDP-JDU के मंत्रालय पर सबकी नजर

सबकी नजर गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सांसदों को मिलने वाले मंत्रालयों पर रहेगी। मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। इनमें एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर, कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।

ये 6 पूर्व सीएम हैं नई कैबिनेट का हिस्सा

जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, उनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), राजनाथ सिंह (उत्तर प्रदेश), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), सर्बानंद सोनोवाल (असम), एच डी कुमारस्वामी (कर्नाटक) और जीतन राम मांझी (बिहार)शामिल हैं। इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कैबिनेट मंत्री

  1. नरेंद्र मोदी
  2. राजनाथ सिंह
  3. अमित शाह
  4. नितिन गडकरी
  5. जेपी नड्डा
  6. शिवराज सिंह चौहान
  7. निर्मला सीतरमण
  8. एस जयशंकर
  9. मनोहर लाल खट्टर
  10. एचडी कुमारस्वामी
  11. पीयूष गोयल
  12. धर्मेंद्र प्रधान
  13. जीतनारम मांझी
  14. . राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  15. सर्वानंद सोनेवाल
  16. डॉक्टर वीरेंद्र कुमार
  17. राम मोहन नायडू TDP
  18. प्रह्लाद जोशी
  19. जुएल ओरांव
  20. गिरिराज सिंह
  21. अश्विनी वैष्णव
  22. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  23. भूपेंद्र यादव
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत
  25. अन्नपूर्णा देवी
  26. किरण रिजिजू
  27. हरदीप पुरी
  28. मनसुख मांडविया
  29. जी किशन रेड्डी
  30. चिराग पासवान
  31. सीआर पाटिल

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  1. राव इंद्रजीत सिंह
  2. जितेंद्र सिंह
  3. अर्जुन राम मेघवाल
  4. प्रतापराव गणपतराव जाधव
  5. जयंत चौधरी

राज्य मंत्री

  1. जितिन प्रसाद
  2. श्रीपद यशो नाइक
  3. पंकज चौधरी
  4. कृष्णपाल गुर्जर
  5. रामदास अठावले
  6. रामनाथ ठाकुर
  7. नित्यानंद राय
  8. अनुप्रिया पटेल
  9. वी सोमन्ना
  10. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  11. एसपी सिंह बघेल
  12. शोभा करांदलाजे
  13. कीर्तिवर्धन सिंह
  14. बीएल वर्मा
  15. शांतनु ठाकुर
  16. सुरेश गोपी
  17. एल मुरगन
  18. अजय टमटा
  19. बंदी संजय
  20. कमलेश पासवान
  21. भागीरथ चौधरी
  22. सतीश दुबे
  23. संजय सेठ
  24. रवनीत सिंह बिट्टू
  25. दुर्गादास उइके
  26. रक्षा खडसे
  27. सुकांता मजूमदार
  28. सावित्री ठाकुर
  29. तोखन साहू
  30. राजभूषण चौधरी
  31. श्रीपति वर्मा/ श्रीनिवास वर्मा नरसापुरम
  32. हर्ष मल्होत्रा
  33. नीमूबेन बमभानिया
  34. मुरलीधर मोहोल
  35. जॉर्ज कुरियन
  36. पबित्रा मार्गेरिटा
ये भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony : तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी, MP से शिवराज-खटीक और सिंधिया मोदी कैबिनेट में शामिल

मोदी को 7 जून को चुना गया NDA का नेता

इससे पहले शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुना गया। पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें NDA के सभी 293 लोकसभा सांसदों, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM की मौजूदगी में इस पर मुहर लगाई गई। दोपहर 3 बजे NDA ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गठबंधन के नेताओं ने समर्थन का पत्र सौंपा। शाम 6 बजे मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले। राष्ट्रपति ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। मोदी ने बैठक के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मुलाकात की।

2014 और 2019 में मिला था BJP को बहुमत

लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटों पर जीत दर्ज की और बहुमत हासिल किया है। बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है, ऐसे में वो बहुमत के आंकड़े (272) से काफी पीछे रह गई है। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। NDA में चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मोदी की अगुआई में 282 और 2019 चुनाव में 303 सीटें जीतकर अकेले दम पर बहुमत हासिल किया था। ये भी पढ़ें- PM Modi Oath Ceremony : मोदी 3.0 कैबिनेट में 71 मंत्री, कौन-कौन बना कैबिनेट मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, यहां देखें पूरी लिस्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts