रतलाम हिट एंड रन केस: टक्कर के बाद घसीटा, बेरहमी से कुचला, वकील को मारकर फरार हुआ चालक

रतलाम में तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद एक अधिवक्ता को बेरहमी से घसीटकर कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन कार पर लिखे भारत सरकार को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Follow on Google News
टक्कर के बाद घसीटा, बेरहमी से कुचला, वकील को मारकर फरार हुआ चालक
Lawyers Protest

मध्यप्रदेश। रतलाम में एक हिट एंड रन हादसे ने सभी को झकझोर दिया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक वकील को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक ने उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा और फिर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वकील को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर में गुस्से का माहौल है और वकील समुदाय सड़कों पर उतर आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

घटना स्थल के पास मचा हड़कंप

हादसा सीएसपी कार्यालय के पास हुआ, जो आमतौर पर एक व्यस्त इलाका माना जाता है। उस दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस अधिकारी ने स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत एक एंबुलेंस को रुकवाया और घायल अधिवक्ता को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में मृतक की पहचान रतलाम न्यायालय से जुड़े एक हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में हुई।

वकीलों का फूटा गुस्सा

अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में वकील एकजुट हो गए और स्टेशन रोड थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों का कहना था कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि जिस कार से यह हादसा हुआ, उस पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी थी और भारत सरकार लिखा हुआ था। उन्होंने मांग की कि इस वाहन की पूरी जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि इसका असली मालिक कौन है।

ये भी पढ़ें: सेंधवा में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; 2 साल की बेटी गंभीर घायल

आत्मदाह की चेतावनी

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वकील समुदाय बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस बयान के बाद पुलिस और प्रशासन पर दबाव और बढ़ गया।

पुलिस ने तेज की कार्रवाई

बढ़ते विरोध और दबाव को देखते हुए पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। जांच के दौरान दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, कार पर दिल्ली का नंबर दर्ज था और उस पर भारत सरकार लिखा हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है, साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वह वाहन किसी सरकारी उपयोग में था या उसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मप्र में खाद-बीज दुकानों की हड़ताल : कंपनियों की मनमानी के खिलाफ बंद रहा कारोबार, मांगें नहीं मानीं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts