पीएम मोदी का कानपुर दौरा आज: मेट्रो समेत कई परियोजनाओं को दिखाएंगे हरी झंडी, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Follow on Google News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के कानपुर का दौरा करेंगे। कानपुर में सबसे पहले पीएम मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद निरालानगर रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन समेत कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1475479492319666177[/embed]

कानपुर मेट्रो के पहले मुसाफिर बनेंगे PM

आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। इसके बाद आईआईटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर तक जाएंगे। जहां से सड़क मार्ग से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे।

25 लाभार्थियों से करेंगे बात

पीएम हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे, जहां वो परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 350 करोड़ से बने भारत पेट्रोलियम टर्मिनल का भी लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री 25 लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। लाभार्थियों को तीन समूहों में रखा गया है। इनसे मोदी योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे।

पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 10:25 बजे चकेरी एयरपोर्ट स्टेशन पर उतरेंगे।
  • 11:00 बजे आईआईटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे।
  • 12:15 बजे आईआईटी के ऑडिटोरियम से निकलेंगे।
  • 12:25 बजे आईआईटी में पहुंच प्रदर्शनी को देखेंगे।
  • 12:30 बजे आईआईटी से मेट्रो से गीता नगर जाएंगे।
  • 12:40 बजे गीता नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे प्रधानमंत्री।
  • 12:50 बजे सीएसए हेलीपैड पर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री।
  • 1:20 बजे निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचेंगे।
  • 1:45 बजे मंच पर पहुंचेंगे।
  • 2:45 बजे निराला नगर मैदान से चकेरी रवाना होंगे।
  • 3:20 बजे चकेरी एयरपोर्ट स्टेशन से दिल्ली जाएंगे।
ये भी पढ़ें- MP में मौसम का बदला मिजाज: भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा में हुई बारिश; कड़ाके की ठंड के साथ होगा नए साल का स्वागत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts