Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mahakumbh Fire : पीएम मोदी ने महाकुंभ की घटना को लेकर CM योगी से फोन पर की बात, हादसे की ली जानकारी

Mahakumbh Fire : पीएम मोदी ने महाकुंभ की घटना को लेकर CM योगी से फोन पर की बात, हादसे की ली जानकारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना की पूरी जानकारी ली। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को सम्पूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि फायर ब्रिगेड एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया गया। कोई हताहत नहीं हुआ है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुआ है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

योगी ने किया क्षेत्र का दौरा

आग ऐसे समय में लगी जब सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में ही मौजूद थे। इसलिए आग पर काबू पाने के ठीक बाद वो घटनास्थल पर पहुंच गए। योगी ने घटना के बाद आग की चपेट में आए क्षेत्र का दौरा किया और जानकारी हासिल की। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

सेक्टर 19 में लगी थी आग

गौरतलब है कि रविवार शाम करीब चार बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में स्थित गीता प्रेस के पांडाल समेत अन्य कुछ पांडालों में आग लग गई थी। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद टेंट में आग लग गई। देखते ही देखते पूरे टेंट को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद टेंट में रखे कुछ सिलेंडर में ब्लास्ट भी हुआ जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा कि आज शाम करीब साढे 4 बजे कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गीता प्रेस के साथ 10 प्रयागवाल के टेंट में भी आग फैलने की सूचना मिली थी जिसको बुझा लिया गया है। स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। https://www.youtube.com/watch?v=RAHjFWQ2Ls0 ये भी पढ़ें- Mahakumbh Fire : महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जलकर हुए राख; आग पर पाया गया काबू, CM योगी ने लिया जायजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts