Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM Modi Israel visit :प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर गले लगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के इजरायल यात्रा पर तेल अवीव पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। भारत और इजरायल के रिश्ते आज काफी मजबूत और रणनीतिक स्तर पर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर गले लगाया
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल अवीव पहुंचने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने  प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। करीब नौ साल बाद मोदी इजरायल पहुंचे हैं। इससे पहले वह साल 2017 में यहां आए थे। उनका यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

    Twitter Post

    संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी 

    तेल अवीव में मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरे के दौरान वह येरुशलम भी जाएंगे और इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग से मुलाकात करेंगे। मोदी का यह दौरा नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रहा है।

    Uploaded media

    विपक्ष का विरोध और द्विपक्षीय बैठक

    पीएम मोदी के संसद संबोधन को लेकर इजरायल के विपक्ष ने बहिष्कार की धमकी दी है। इस पर संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने कहा कि यदि विपक्ष शामिल नहीं होता है तो खाली सीटों पर पूर्व सांसद रहेंगे। शाम को पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। साथ ही नेतन्याहू मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे।

    सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

    26 फरवरी को पीएम मोदी यहूदी नरसंहार स्मारक जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और इजरायल के बीच रक्षा, सुरक्षा, तकनीक और व्यापार से जुड़े समझौतों पर बातचीत होगी। संभव है कि दोनों देशों के बीच नए रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर भी हों। भारत और इजरायल के संबंध 1992 में स्थापित हुए थे और तब से रक्षा, कृषि, तकनीक और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग लगातार मजबूत होता गया है। आज इजरायल भारत का एक महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार है और दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर का व्यापार होता है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

    Latest Posts