Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नई दिल्ली :PM मोदी ने की बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात, मौजूदा हालात पर बोले- जनता से बातचीत जरूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से संसद भवन के कार्यालय में मुलाकात की। अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये महत्वपूर्ण मुलाकात रही
PM मोदी ने की बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात, मौजूदा हालात पर बोले- जनता से बातचीत जरूरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही से पहले संसद परिसर में पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों से मुलाकात की। उन्होंने सांसदों से कहा कि राज्य के मौजूदा हालात को लेकर कहा कि जनता से संवाद करने की सलाह दी और इसे जरूरी बताया। वहीं शीतकालीन सत्र पहली बार बिना हंगामे के शुरू हुआ।

    मोदी : जमीनी स्तर पर जो रहा, उसका विरोध जरूरी

    पीएम मोदी ने आगे सांसदों से कहा की राज्य में जो कुछ हो रहा है उस पर कड़ा विरोध जताना जरूरी है। इसके अतिरिक्त पीएम ने सांसदो से 2026 के विधानसभा चुनाव की तौयारी को लेकर, संसद में डिजिटल प्रेजेंटेशन तैयार करने, पॉलिटिकल प्लानिंग के साथ ही ग्राउंड पर उतर कर लोगोंं को संगठित करने की भी बात कही। इसके साथ ही मोदी बोले कि खगेन मुर्मू पर हमलो जैसी घटनाओं को उजागर करना भी जरूरी है।

    सत्ता की लड़ाई जारी रखना होगा

    बंगाल सासंदो से मीटिंग करते हुए बताया कि आप लोग बहुत आगे आ चुके हैं। सत्ता की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इसके साथ पीएम ने सांसदो को समझाइश दी कि सोशल मीडिया का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करे। वहीं इससे पहले मंगलवार को मोदी ने असम के एनडीए सांसदों से भी मिले। बता दें अगले साल बंगाल के साथ ही असम में भी विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में दोनों ही राज्यों में सांसदों का बेहतर संवाद और प्रदर्शन जरूरी है।

    SIR प्रक्रिया को आसान बनाएं

    साल 2026 में होने वाले बंगाल के चुनाव से पहले पीएम ने कहा कि SIR प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से जटिल न बनाएं। इसे सरल और सुचारू रूप से होने दें। साथ ही कहा कि यह संदेश हर बूथ स्तर तक पहुंचना चाहिए। उनका कहना है कि वोटर वेरिफिकेशन की प्रोसेस स्पष्ट और दक्षता सरल रहे। पीएम ने आने वाले बंगाल चुनाव के लिए नेताओं को आत्मविश्वास बनाएं रखने और फोकस्ड रहने की सलाह दी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts