ग्वालियरमध्य प्रदेश

भिंड में गैस सिलेंडर लीकेज से विस्फोट, तीन लोग झुलसे, खाना बनाते समय हुआ हादसा; देखें VIDEO

भिंड। शहर के एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज होने से विस्फोट हो गया। जिससे घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

घर पर चल रही थी कन्या पूजन की तैयारी

शहर के गुलाब बाग में निवासी राजस्व विभाग में लिपिक के पद पर पदस्थ वीर सिंह कुशवाह पुत्र छोटे लाल के घर सुबह 11 बजे के करीब कन्या पूजन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घर खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। गैस सिलेंडर लीकेज होते ही आग भड़क गई। आग में घर के लोग चपेट में आ गए। आग पर काबू पाने में एसडीएम के रीडर के वीर सिंह झुलस गए। वहीं वीर सिंह की पत्नी रश्मि और बहन गीता समेत तीन लोग घायल हो गए।

समय पर नहीं पहुंची फायर बिग्रेड

सिलेंडर की आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड को फोन किया। लेकिन समय पर नहीं पहुंच सकी। आग की लपटें बढ़ता देख मोहल्ले वासी आगे बढ़े उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए पानी फैकना शुरू कर दिया। वहीं घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड देर से पहुंचने से लोगों में आक्रोश हैं। इधर तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : राऊ के होटल पपाया ट्री में भीषण आग, निकासी के रास्ते बंद; 46 लोगों को सुरक्षित निकाला

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button