Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने किया सरेंडर, कलर स्प्रे छुपाने के लिए लखनऊ में बनवाए थे स्पेशल जूते

Follow on Google News
Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने किया सरेंडर, कलर स्प्रे छुपाने के लिए लखनऊ में बनवाए थे स्पेशल जूते
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक (Parliament Security Breach) के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के लिए लखनऊ में स्पेशल जूत बनवाए थे, जिसमें कलर स्प्रे छिपाकर संसद में पहुंचा था। बता दें ललित झा ने ही स्मोक बम क्रैकर से पीले रंग का धुआं छोड़ने व नारेबाजी करने का वीडियो बना इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस मामले में पकड़ाए चारों आरोपियों को 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

लखनऊ में बनवाए थे स्पेशल जूत

पुलिस ने ललित झा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संसद में इस घटना के बाद वो दिल्ली से बस में सवार हुआ और राजस्थान पहुंचा। वहां वो होटल में रुका और सारे सबूत मिटाने के दो दिन बाद वो दिल्ली वापिस लौट आया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पता था कि साधारण जूतों में कलर स्प्रे ले जाना संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने लखनऊ में स्पेशल जूते बनवाए और 13 दिसंबर को पहनकर संसद में पहुंचे।

क्या थी घटना ?

बता दें कि संसद भवन पर हमले की 22वीं बरसी पर लोकसभा में घुसकर स्मोक गन चलाने की साजिश ललित झा की ही थी। यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। संसद में दो लोगों ने घुसकर नारेबाजी की, फिर जूते में छिपाकर रखा गया कलर स्प्रे निकाला और हवा में उड़ा दिया। हालांकि, बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। ठीक उसी समय संसद के बाहर भी दो लोगों ने हंगामा किया। इसमें एक महिला और एक युवक शामिल था। जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया।

ये हैं चार आरोपी

पुलिस ने उसके 4 साथियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें सागर शर्मा (लखनऊ), मनोरंजन (कर्नाटक), अमोल शिंदे (महाराष्ट्र), नीलम (हरयाणा) शामिल हैं। लेकिन इस घटना का मास्टरमाइंड ललित झा फरार था। इसकी तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह छापे मार रही थी। जिसके बाद ललित झा, महेश नाम के शख्स के साथ कर्तव्य पथ थाने पहुंचे और सरेंडर किया। नई दिल्ली जिला पुलिस ने ललित झा को स्पेशल सेल के हवाले कर दिया है।

कोर्ट ने 4 आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

बुधवार को संसद के अंदर और बाहर से पकड़े गए चारों आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, पुलिस ने चारों आरोपियों के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने चारों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुए मामला

आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 120 बी, 453, 153, 186, 353 और यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को छोड़ा

इस मामले में एक और शख्स विक्की शर्मा को उसकी पत्नी के साथ हिरासत मं लिया गया था। विक्की शर्मा के घर पर ही सभी आरोपी रुके हुए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। गुरुवार को दोनों शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर पहुंच गए। ये भी पढ़ें- संसद सुरक्षा चूक पर विपक्ष का हंगामा, डेरेक ओ ब्रायन समेत 14 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड ये भी पढ़ें- संसद सुरक्षा चूक : आरोपियों पर UAPA के तहत मामला दर्ज, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच ये भी पढ़ें- संसद में आज हुई घटना को लेकर अध्यक्ष ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, भाजपा सांसद ने आरोपियों को जारी किए थे पास ये भी पढ़ें- VIDEO : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से घुसे दो शख्स; जूते से स्प्रे निकालकर छिड़का
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts