संसद सुरक्षा चूक : आरोपियों पर UAPA के तहत मामला दर्ज, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच

Follow on Google News
संसद सुरक्षा चूक : आरोपियों पर UAPA के तहत मामला दर्ज, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक की घटना के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है। देश की पुरानी संसद पर 13 दिसंबर 2001 को हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग- सागर शर्मा और मनोरंजन डी सदन के भीतर कूद गए। नारेबाजी की और ‘केन' के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। इस बीच कुछ सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया। लगभग उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी- ने संसद परिसर के बाहर ‘केन' से रंगीन धुआं छोड़ा और ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी'' के नारे लगाए। पुलिस ने कहा कि इस घटना की योजना 6 लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी समूह का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में यूएपीए और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला ?

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के अंदर कूद गए, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था। सदन में शून्यकाल के दौरान दोपहर करीब एक बजे दर्शक दीर्घा से दो व्यक्ति सदन में कूदे और इनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में छह लोग शामिल थे। दो आरोपी सागर शर्मा और डी मनोरंजन को लोकसभा के अंदर ही दबोच लिया गया था। वहीं नीलम देवी और अमोल शिंदे ने संसद के बाहर लाल और पीले रंग के फॉग बम फोड़े और नारेबाजी की। इन दोनों को लोकसभा के बाहर पकड़ लिया गया। इसके अलावा पांचवें आरोपी का नाम ललित झा है, जिसके गुड़गांव स्थित घर पर बाकी आरोपी रुके थे। वहीं, इस मामले से जुड़े छठवें व्यक्ति के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। इस केस में पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि एक अब भी फरार हैं।

मची सदन में अफरा-तफरी, कार्यवाही स्थगित

पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने इस घटना के बाद मची अफरा-तफरी को देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। कुछ सांसदों का कहना है कि सदन में कूदने वाले व्यक्तियों ने कुछ ऐसे पदार्थों का छिड़काव किया, जिससे गैस फैल गई। इन घटनाओं के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये भी पढ़ें- संसद में आज हुई घटना को लेकर अध्यक्ष ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश, भाजपा सांसद ने आरोपियों को जारी किए थे पास ये भी पढ़ें- VIDEO : लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, सदन की कार्यवाही में दर्शक दीर्घा से घुसे दो शख्स; जूते से स्प्रे निकालकर छिड़का
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts