Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'एशियन आर्चरी चैंपियनशिप' में भारतीय तारंदाजी टीम को PM मोदी ने दी बधाई :10 मेडल जीते, 6 गोल्ड शामिल

10 मेडल जीते, 6 गोल्ड शामिल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एशियन आर्चरी चैंपियनशिप' में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की जमकर सराहना कर पूरी टीम को बधाई दी है। ढाका में आयोजित इवेंट में भारतीय टीम ने कुल 10 मेडल अपने जीते हैं। इनमें 6 गोल्ड शामिल है। पीएम मोदी कई मौकों पर विभिन्न खेलों में भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने वाले खिलाड़ियों का अक्सर सम्मान करते हैं। हाल ही में मोदी ने महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम से भी अपने आवास पर आधिकारिक मुलाकात की थी।

    Twitter Post

     

    एक्स पर दी शुभकामनाएं

    टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम ने एक्स पर लिखा..'एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025' में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हमारी तीरंदाजी टीम को हार्दिक बधाई। टीम ने 6 गोल्ड सहित 10 मेडल घर लाए हैं। रिकर्व कैटेगिरी में भारत ने 18 साल बाद स्वर्ण पदक जीता। एंडिविजुअल इंवेट और कड़े मुकाबलों में भी टीम ने शानदार खेल का परिचय दिया। यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है, जो भविष्य में उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी।

    इन खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    रिकर्व कैटेगरी में भारत दो मेडल जीतने में सफल रहा। वहीं पुरुषों का व्यक्तिगत स्पर्धा में धीरज ने गोल्ड जबकि राहुल ने सिल्वर मेडल जीता। इसी स्पर्धा में पुरुष टीम के नाम एक गोल्ड, जबकि अंकिता ने गोल्ड और संगीता ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बात करे कंपाउंड कैटेगरी की तो यहां पुरुषों की टीम को निराशा हाथ लगी जबकि महिलाओं की व्यक्तिगत (Women's Individual) स्पर्धा में ज्योति ने गोल्ड और पृथिका ने सिल्वर जीता। मिश्रित टीम से अभिषेक और दीपशिखा ने गोल्ड मेडल जीता।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts