Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बड़ी बैठक:क्या है बैठक का मुख्य एजेंडा और प्लान?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक जारी है। बैठक में देश की सुरक्षा, रणनीतिक मामलों और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों पर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ चर्चा की जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत कई केंद्रीय मंत्री भी इस अहम बैठक में मौजूद हैं।
क्या है बैठक का मुख्य एजेंडा और प्लान?
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में CCS की बड़ी बैठक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर सरकार के शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है। बैठक में रक्षा, गृह, वित्त और विदेश मंत्रालय से जुड़े वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। तीन केंद्रीय मंत्रियों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्रित है बैठक

संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में चल रही इस बैठक को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हो रही है। सरकार की शीर्ष सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं।

Ujjain Mahakal Sawari: महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर, 6 सवारियों के साथ लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

अमित शाह, राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल मौजूद

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मौजूद हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी रणनीतिक विषयों पर अपनी राय रख रहे हैं। सभी वरिष्ठ सदस्य सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक को मौजूदा परिस्थितियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Breaking News

तीन केंद्रीय मंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हरदीप सिंह पुरी और पीयूष गोयल को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बुलाया गया है। इनकी मौजूदगी से बैठक का दायरा और व्यापक हो गया है। अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़े विषयों पर समन्वय बनाकर आगे की रणनीति पर विचार किया जा रहा है। सभी पक्षों के सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है।

पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश : दिल्ली सरकार कराए घायल छात्र का इलाज, केंद्र से रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा

क्या है बैठक का प्लान? 

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के पहुंचने के कुछ समय बाद बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर लगातार विचार-विमर्श जारी है। फिलहाल सरकार की ओर से किसी निर्णय की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। बैठक खत्म होने के बाद लिए गए फैसलों और चर्चा के प्रमुख बिंदुओं की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts