Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी के जन्मदिन को खास बनाने में जुटी BJP, इन मंत्रियों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

PM मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए यूपी में बीजेपी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। जानें किन मंत्रियों को कौन सी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PM मोदी के जन्मदिन को खास बनाने में जुटी BJP, इन मंत्रियों को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश में बीजेपी एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को 'विकसित भारत 2047' के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनकी जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों को सौंपी गई है।

17 सितंबर को 'सेवा दिवस' से होगी अभियान की शुरुआत

'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत 17 सितंबर को 'सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को सौंपी गई है। इसके अलावा 'मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा' की कमान संदीप सिंह को दी गई है। वहीं ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह संभालेंगे। अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अलग-अलग वर्गों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा 'आंगन मिलन सेवा'

आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी। वहीं सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की सफलता की कहानियों को सामने लाने के लिए 'सेवा की कहानी' अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है। इस अभियान के जरिए लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है।

वाराणसी से वडनगर जाएंगे 500 यात्री

अभियान के तहत 'सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प' भी निकाली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे। वहीं वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे। इस यात्रा में वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे।

Breaking News

युवाओं के लिए भी होगा इनोवेशन चैलेंज

'सेवा संकल्प अभियान' में जनभागीदारी के साथ युवाओं को जोड़ने पर भी फोकस रहेगा। 'सेवा मेरा योगदान' की जिम्मेदारी एके शर्मा को दी गई है। इसके अलावा 'सेवा सेतु अभियान' की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर संभालेंगे। 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' की कमान असीम अरुण को सौंपी गई है। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कपिल देव अग्रवाल को दी गई है।

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी खास मुलाकात, इन मुद्दों पर बन सकती है बड़ी सहमति!

17 अक्टूबर को 'सुशासन सेवा संवाद' के साथ समापन

एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को 'सुशासन सेवा संवाद' के साथ होगा। समापन कार्यक्रम के प्रभारी दयाशंकर सिंह होंगे। बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान में एक महीने तक उत्तर प्रदेश में सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए प्रदेश के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts