मिडिल ईस्ट तनाव: पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, कहा- संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हालात ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि-देश के लिए आत्मनिर्भर बनना कितना जरूरी है। भारत को ऊर्जा और अन्य जरुरी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लगातार प्रयास करना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय संकटों का असर देश पर कम पड़े।
पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा, कहा- संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि- इतने बड़े वैश्विक संकट के समय भी विपक्ष राजनीति करने से पीछे नहीं हट रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि-कुछ लोग हालात को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो सकती है।

    पश्चिम एशिया संकट पर राजनीति ठीक नहीं

    केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि-पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात को लेकर देश के लोगों की चिंता स्वाभाविक है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय वहां काम करते हैं। उन्होंने कहा कि-सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है,और जरूरत पड़ने पर हर संभव कदम उठाए जाएंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि-विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।

    ये भी पढ़ें: हरीश राणा के पिता हुए भावुक : बोले- ये सबसे बड़ा दुख

    विकास और तकनीक को लेकर भी विपक्ष पर निशाना

    प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं पर देश में हो रहे विकास और टेक्निकल प्रोग्रेस से अनजान होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि-आज भारत के युवा नई तकनीकों पर तेजी से काम कर रहे हैं, और ड्रोन निर्माण जैसे क्षेत्रों में भी देश की कई कंपनियां आगे बढ़ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि- कई राज्यों की कंपनियां इस क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं, और इससे देश की तकनीकी क्षमता मजबूत हो रही है।

    भारत नागरिकों को कभी अकेला नहीं छोड़ता-पीएम मोदी

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच कई भारतीय नागरिक यूएई में फंसे हैं, इसी को पीएम ने कहा कि- भारत सरकार ने उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने पहले के कई उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि-देश अपने नागरिकों को कभी भी संकट में अकेला नहीं छोड़ता। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास और मिशन 24 घंटे लोगों की मदद के लिए सक्रिय रहते हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts