Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पेट्रोल-डीजल कल से 2 रुपए महंगा, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई; जानें कब से लागू होगी नई दरें

पेट्रोल-डीजल कल से 2 रुपए महंगा, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई; जानें कब से लागू होगी नई दरें
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले के बाद अब पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएंगे। बढ़े हुए दाम आज रात 12 बजे से लागू होंगे।

दिल्ली में पेट्रोल 96 रुपए, डीजल 89 रुपए लीटर होगा

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94 से बढ़कर 96 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87 से बढ़कर 89 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। अब तक सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही थी। लेकिन अब पेट्रोल पर 21.90 रुपए और डीजल पर 17.80 रुपए प्रति लीटर ड्यूटी वसूली जाएगी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts