PlayBreaking News

‘पासपोर्ट’ विवाद में फंसे खेड़ा!कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर कानूनी शिकंजा, घर पहुंचे पुलिस अधिकारी

असम में ‘तीन पासपोर्ट’ विवाद ने सियासत को गरमा दिया है। इस पूरे मामले की शुरुआत एक FIR से हुई, जिसे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी ने दर्ज कराया। FIR दर्ज होने के बाद असम पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर कार्रवाई की। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने भी सहयोग किया।
Follow on Google News
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर कानूनी शिकंजा, घर पहुंचे पुलिस अधिकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ उनके निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस के 4 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल थे।

    पुलिस ने पहले निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया और फिर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर खेड़ा के घर तक पहुंची। हालांकि, जब टीम वहां पहुंची तो पता चला कि पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे राज्य के दौरे पर हैं।

    क्यों दर्ज हुई FIR? जानिए पूरा मामला

    इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि खेड़ा ने उनकी पत्नी के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में पाकिस्तानी लिंक होने की भी आशंका है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

    पासपोर्ट और विदेशी निवेश को लेकर आरोप

    दरअसल, पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिनिकी भुइयां शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास तीन अलग-अलग देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं।

    ये भी पढ़ें: आखिरी दिन का सियासी संग्राम- असम, केरल और पुद्दुचेरी में आज थमेगा चुनावी शोर

    इसके अलावा खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि रिनिकी के विदेशों में निवेश हैं और कई संपत्तियां भी मौजूद हैं। इन दावों के बाद सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया।

    रिनिकी भुइयां शर्मा का जवाब

    इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रिनिकी ने साफ कहा कि सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना। ये सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप की मदद से फैलाया गया है। उनके इस बयान के बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया और दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई।

    सरमा का सोशल मीडिया पर तंज

    इस बीच  मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर भी पवन खेड़ा पर निशाना साधा।

    Twitter Post

    आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई राजनीति

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी दावा किया कि पवन खेड़ा के खिलाफ पहले से ही तीन से चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि खेड़ा पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए कुछ उग्रवादी संगठनों से संपर्क करने की कोशिश की थी।
    सीएम ने तीखा बयान देते हुए कहा, चुनाव के बाद पता चलेगा कि जेल कौन जाएगा। मुझे लगता है कि पवन खेड़ा का अगला संबोधन असम की जेल से होगा।

    खेड़ा का पलटवार

    वहीं पवन खेड़ा ने भी पहले बयान दिया था कि चुनाव परिणाम आने के कुछ ही हफ्तों के अंदर मुख्यमंत्री को उनके कथित भ्रष्टाचार के कारण जेल जाना पड़ सकता है। इस बयान के बाद से दोनों नेताओं के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है।

    क्या है आगे की स्थिति?

    फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और पवन खेड़ा की लोकेशन को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह मामला अब सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच किस दिशा में जाती है और इसका असर सियासत पर कितना पड़ता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts