Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बारिश ने हिला दी पॉइंट्स टेबल!KKR का खुला खाता, पंजाब किंग्स का टॉप पर कब्जा, कैसे?

बारिश ने IPL 2026 में ऐसा खेल दिखाया कि पूरा पॉइंट्स टेबल हिल गया। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भले ही धुल गया, लेकिन असर बड़ा हुआ। KKR को सीजन का पहला अंक मिला, वहीं पंजाब किंग्स 5 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई।
KKR का खुला खाता, पंजाब किंग्स का टॉप पर कब्जा, कैसे?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    IPL 2026 में पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाला मैच तेज हवाओं और बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। इस रद्द हुए मैच के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले, लेकिन पंजाब किंग्स के लिए यह अंक किसी वरदान से कम नहीं था।

    पंजाब किंग्स ने टॉप पर किया कब्जा

    बारिश के कारण मिले एक अंक ने पंजाब किंग्स को पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचा दिया। तीन मैचों में 5 अंक हासिल कर चुकी पंजाब की नेट रन रेट +0.637 है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर थी, अब वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है।

    ये भी पढ़ें: RCB में ‘5 विदेशी खिलाड़ी’! वायरल दावे पर विराट कोहली की हंसी भरी सफाई

    KKR को मिला पहला अंक

    कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन का पहला पॉइंट था। शुरुआती दो मैचों में हार झेल चुकी KKR अब अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। वहीं, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक बिना अंक के नौवें और दसवें पायदान पर हैं।

    बारिश और कालबैसाखी ने बढ़ाई मुश्किलें

    कोलकाता के लिए यह मैच सिर्फ अंक का नहीं, बल्कि चुनौती का भी था। बंगाल में अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, जिसे स्थानीय भाषा में ‘कालबैसाखी’ कहा जाता है, ने खेल को रोक दिया। मैच तीन घंटे से अधिक समय तक रुका रहा। ढाई घंटे बाद बारिश थमी, लेकिन मैदान पर जमा पानी हटाने में काफी समय लगने वाला था।

    इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली मैदान पर पहुंचे और क्यूरेटर सुजन मुखर्जी के साथ स्थिति का जायजा लिया। पहले उम्मीद जगी कि रात 11.14 बजे पांच-पांच ओवर का खेल शुरू हो सकता है, लेकिन मैदान का हाल देखकर मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ भी लौट गए। आखिर में अंपायरों ने दोनों टीमों के कप्तानों को मैच रद्द होने की जानकारी दे दी।

    बारिश से पहले बरसे बार्टलेट

    पंजाब की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने कोलकाता पर तूफान सा बरसना शुरू कर दिया था। उन्होंने पहले ओवर में ही दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। एलन फिन (06) और कैमरन ग्रीन को अपने अबूझ आउटस्विंगर से विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के हाथों आउट कराया। इससे कोलकाता का स्कोर 25 रन पर दो विकेट था। बारिश ने उनकी बढ़त को रोक दिया और मैच रद्द हो गया।

    ये भी पढ़ें: IPL 2026 : मुंबई होटल में IPL से जुड़े ब्रिटिश इंजीनियर की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले बेहोश

    टॉप-4 टीमों की स्थिति

    इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे हैं।

    • पंजाब किंग्स: 5 पॉइंट्स, नेट रन रेट +0.637
    • आरसीबी: 4 पॉइंट्स, नेट रन रेट +2.501
    • राजस्थान रॉयल्स: 4 पॉइंट्स, नेट रन रेट +2.233
    • दिल्ली कैपिटल्स: 4 पॉइंट्स, नेट रन रेट +1.170

    बाकी टीमों की स्थिति

    • हैदराबाद: पांचवें पायदान पर
    • मुंबई इंडियन्स: छठे स्थान पर
    • लखनऊ सुपर जायंट्स: सातवें
    • केकेआर: आठवें
    • गुजरात टाइटंस: नौवें
    • चेन्नई सुपर किंग्स: आखिरी पायदान पर

    देखें पूरी पॉइंट्स टेबल

    स्थान

    टीम

    मैच 

    जीत

    हार

    परिणाम नहीं

    अंक 

    नेट रनरेट

    1

    PBKS

    3

    2

    0

    1

    5

    +0.637

    2

    RCB 

    2

    2

    0

    0

    4

    +2.501

    3

    RR 

    2

    2

    0

    0

    4

    +2.233

    4

    DC 

    2

    2

    0

    0

    4

    +1.170

    5

    SRH 

    3

    1

    2

    0

    2

    +0.275

    6

    MI 

    2

    1

    1

    0

    2

    -0.206

    7

    LSG 

    2

    1

    1

    0

    2

    -0.542

    8

    KKR 

    3

    0

    2

    1

    1

    -1.964

    9

    GT 

    2

    0

    2

    0

    0

    -0.424

    10

    CSK

    3

    0

    3

    0

    0

    -2.517

    कोलकाता नाइट राइडर्स को अब अपने अगले मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है। बारिश और कालबैसाखी ने उनकी रणनीति को चुनौती दी है। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए यह अंक तालिका में बढ़त और आत्मविश्वास दोनों का मौका है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts