Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal Fire Incident:पात्रा पुल के पास आरा मशीन में भयंकर आग, भारत टॉकीज इलाके की बिजली आपातकाल में बंद

भोपाल के पात्रा पुल के पास आरा मशीनों में जोरदार आग लग गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई।
पात्रा पुल के पास आरा मशीन में भयंकर आग, भारत टॉकीज इलाके की बिजली आपातकाल में बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। भारत टॉकीज पात्रा पुल के पास आरा मशीनों में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई हैं। आग के कारण भारत टॉकीज इलाके की बिजली भी बंद कर दी गई है।

    आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड

    भोपाल के पात्रा पुल के पास आरा मशीन में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 से ज्यादा गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने का काम जारी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    रेलवे ट्रैक पर असर

    आग के कारण रेलवे ने एक तरफ का ट्रैक बंद कर दिया है और सिग्नल भी बंद कर दिए गए हैं। पुलिस की मदद से ट्रेनें दूसरे ट्रैक से भेजी जा रही हैं। मुंबई से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों के संचालन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

    Twitter Post

    रेलवे ट्रैक की एक लाइन बंद

    पात्रा पुल के पास आग लगने से रेलवे ट्रैक की एक तरफ की लाइन बंद कर दी गई है। सिग्नल भी बंद हैं। पुलिस की मदद से ट्रेनों को दूसरी लाइन से निकाला जा रहा है। इस वजह से मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

    आग से बड़ा नुकसान

    आग की वजह से करीब 6 कारखाने और कई मशीनें जल गई हैं। अब तक करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts